मध्यप्रदेश में आयुष चिकित्सा पहल

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- &quotहर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ&quot

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें शुरू की हैं।

By : रोहन उमक
स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- &quotहर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ&quot

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ

मध्यप्रदेश सरकार अब पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों का लाभ प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने धार्मिक पर्यटन स्थलों पर आयुर्वेद आधारित वेलनेस सेंटर और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को सराहनीय पहल बताया।

एमपी सीएम डॉ यादव

धार्मिक पर्यटन स्थलों पर बनेंगे वेलनेस सेंटर

बैठक में जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से राज्य में 12 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें खजुराहो, ओम्कारेश्वर, चंदेरी, चित्रकूट, पचमढ़ी और ओरछा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई अनुभवी आयुर्वेदाचार्य कार्यरत हैं, जिनकी सेवाओं से बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।

बुजुर्गों के लिए ‘वयोमित्र’ बना सहारा

सीएम डॉ यादव ने बुजुर्गों के लिए शुरू किए गए ‘वयोमित्र’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे आदर्श मॉडल बताया। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को घर-घर जाकर आयुष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। इसके अलावा ‘कारूण्य’ योजना के तहत असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर जीवन गुणवत्ता देने के प्रयासों को भी मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण बताया।

जिला अस्पतालों में बनेंगे आयुष विंग

बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य नीति-2017 और विजन-2047 के तहत जिला अस्पतालों में आयुष चिकित्सा के लिए अलग विंग स्थापित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयुष विंग में पंचकर्म यूनिट भी बनाई जाएगी। फिलहाल प्रदेश के 22 जिलों के एलोपैथी अस्पतालों में आयुष विंग शुरू करने की प्रक्रिया जारी है।

बैठक की एक झलक

इसके अलावा पांच नए आयुर्वेदिक कॉलेज और 12 जिलों में 50 बिस्तरों वाले आयुष अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। सरकार ने 20 आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू करने, आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना और प्राकृतिक एवं योग महाविद्यालय खोलने की दिशा में भी तैयारी शुरू कर दी है।

बैठक में आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और प्रमुख सचिव शोभित जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026