मध्यप्रदेश में किसानों की समृद्धि पर बल

किसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों की समृद्धि को प्राथमिकता देने की बात कही, नई केन-बेतवा परियोजना से किसानों को लाभ की उम्मीद।

By : दिव्या मिस्त्री
किसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि होती है। मध्यप्रदेश सरकार किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनकी समृद्धि बढ़ाने को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखंड अंचल की समृद्धि के लिए केन-बेतवा अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजना की स्वीकृति प्रदान की है। उनका संकल्प है कि पर्याप्त सिंचाई से उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान किए जाएं। आने वाले समय में बुंदेलखंड अंचल की तस्वीर बदल जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को टीकमगढ़ में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ में पीतल की मूर्तियां बनाने वाले शिल्पी इस क्षेत्र की पहचान है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में टीकमगढ़ जिले में हो रहा कार्य अन्य जिलों के लिए उदाहरण बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में पधारे जनप्रतिनिधियों, किसानों और बहनों को श्रेष्ठ आयोजन के लिए तथा आने वाले पर्व-त्यौहारों की बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्नत कृषि कार्य में लगे कृषकों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में आये किसानों से चर्चा की, जो उन्नत कृषि के कार्य में संलग्न है। उन्होंने किसानों द्वारा किए जा रहे परिश्रम और नवाचारों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री विष्णु शर्मा अनंतपुरा को सब्जी उत्पादन और पॉली हाऊस निर्माण के साथ ही गौशाला के संचालन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री बालचंद अहिरवार ने बताया कि वे प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, जिससे लगभग 250 किसान बंधु जुड़े हैं। श्री मनोहर लोधी और श्रीमती शशि लोधी ने प्राकृतिक खेती के अनुभव सुनाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जगदीश अहिरवार ने लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में की जा रही फूलों की खेती विशेष रूप से स्ट्रोबेरी, तरबूज, नीबू, अमरूद आदि के उत्पादन की जानकारी दी। अहिरवार ने बताया कि वे उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त कर यह कार्य कर रहे हैं और दो दर्जन व्यक्तियों को रोजगार भी दे रहे हैं। इसके साथ ही 15 गायों को पालते हुए दुग्ध उत्पादन से भी लाभ कमा रहे हैं।  रमेश यादव ने बताया कि वे वर्ष 2005 से बीज उत्पादन का कार्य कर रहे हैं। लगभग 3 लाख क्विंटल बीज उत्पादन में सक्षम बने हैं।

रानी मक्खी तो नहीं देखी, लेकिन अपनी बहन को महारानी बनते देख रहा हूं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सुनीता बुंदेला ने मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में 5 केंद्र कार्य कर रहे हैं। यह कार्य परिश्रम आधारित है जिसके आर्थिक लाभ काफी हैं। मधुमक्खी पालन कार्य की विस्तृत जानकारी भी सुनीता बुंदेला द्वारा दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मधुमक्खी पालन कार्य में रानी मक्खी की भूमिका का उल्लेख आने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने तो रानी मक्खी नहीं देखी, लेकिन अपनी बहन सुनीता को मधुमक्खी पालन के कार्य से आर्थिक रूप से सक्षम होने और महारानी बनते हुए देखने का अवसर जरूर प्राप्त हो रहा है।

जनप्रतिनिधियों से चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र यादव, कप्तान सिंह से भी चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में बलराम कृषि महोत्सव प्रांरभ किए गए हैं, जिनकी किसान कल्याण की दृष्टि से बहुत उपयोगिता है। प्रारंभ में श्रीमती सरोज राजपूत ने स्वागत भाषण में कहा कि केन-बेतवा परियोजना की मंजूरी और बुंदेलखंड में इन्वेस्टर्स समिट होने से किसानों सहित सभी वर्गों के हित में कार्य हुआ है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें कई कंपनियों ने भाग लिया।

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा डिजिटल फैसला, 30 सितंबर तक सभी विभागों में लागू होंगे E-HRMS और डीई पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा डिजिटल फैसला, 30 सितंबर तक सभी विभागों में लागू होंगे E-HRMS और डीई पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड्स को डिजिटल बनाने के लिए ई-एचआरएमएस और डीई पोर्टल लागू किया है।

यात्री परिवहन विजन समिट 2026:प्रदर्शनी में कंपनियों ने दिखाई तकनीक और नवाचार, ईवी बसें बदल देंगी पूरे MP का ट्रांसपोर्ट

यात्री परिवहन विजन समिट 2026:प्रदर्शनी में कंपनियों ने दिखाई तकनीक और नवाचार, ईवी बसें बदल देंगी पूरे MP का ट्रांसपोर्ट

मध्यप्रदेश के इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें नई तकनीक और आधुनिक परिवहन समाधानों पर जोर दिया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

मध्यप्रदेश सरकार ने सुगम परिवहन बस सेवा की शुरुआत की, जिसमें आधुनिक तकनीक और ई-बसों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही रोजगार और परिवहन के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बालाघाट के बैगा इलाकों में स्वास्थ्य संकट,बच्चों की मौतों के बाद CM डॉ मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

बालाघाट के बैगा इलाकों में स्वास्थ्य संकट,बच्चों की मौतों के बाद CM डॉ मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत और स्वास्थ्य संकट पर सरकार मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय सुधारों के लिए निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026