बैठक में किसानों की समस्याएँ

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

मध्य प्रदेश में तीन मंत्रियों ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, कृषि मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर मंत्री समूह की किसान प्रतिनिधियों के साथ मंत्रालय में बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना,सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर शामिल हैं। मंत्रालय वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री समूह मूंग ख़रीदी पर विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करके समस्या हल निकालेंगे। 

सहमति का रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा

भोपाल में मूंग खरीदी और किसानों की अन्य मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मंत्रालय वल्लभ भवन में मंत्री समूह और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर सहमति का रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

3 मंत्री कर रहे बातचीत

बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर शामिल हैं। तीनों मंत्री किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों और शिकायतों को सुन रहे हैं। सरकार का उद्देश्य आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करते हुए किसानों की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालना है।

किसानों से सीधी बातचीत के निर्देश दिए

मूंग खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था को समाप्त करने, समर्थन मूल्य पर समय पर खरीदी और भुगतान सहित कई मुद्दों को लेकर किसान पिछले कई दिनों से राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री समूह का गठन कर किसानों से सीधी बातचीत के निर्देश दिए थे।

सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर रहा

सरकार का कहना है कि किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में किसान संगठनों के प्रतिनिधि अपनी मांगों और सुझावों को विस्तार से रख रहे हैं, जबकि मंत्री समूह भी सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

आंदोलन समाप्त होने की संभावना

अब इस बैठक के नतीजों पर किसानों और प्रदेशभर के कृषि समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं। यदि बैठक में सहमति बनती है तो आंदोलन समाप्त होने की संभावना है, वहीं समाधान नहीं निकलने की स्थिति में किसान आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। सरकार और किसानों के बीच चल रही यह वार्ता प्रदेश की कृषि व्यवस्था और लाखों किसानों के हितों के लिए अहम मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026