दानीपुरवा में श्मशान घाट की कमी

पन्ना में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं मिली छत, बारिश से बचाने को चिता पर डालनी पड़ी पन्नी

मध्य प्रदेश के दानीपुरवा में शमशान घाट की कमी से ग्रामीणों को महिला का अंतिम संस्कार खुले में करना पड़ा, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें।

By : सोनिया रायकवार
पन्ना में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं मिली छत, बारिश से बचाने को चिता पर डालनी पड़ी पन्नी

 

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने गांवों में बुनियादी सुविधाओं और प्रशासन के विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अजयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोरा के दानीपुरवा गांव में श्मशान घाट नहीं होने के कारण ग्रामीणों को एक महिला का अंतिम संस्कार खुले मैदान में करना पड़ा। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद चिता को भीगने से बचाने के लिए ग्रामीणों को तिरपाल और पन्नी का सहारा लेना पड़ा।

खुले मैदान में सजानी पड़ी चिता

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक चुनवाद सिंह की छोटी बहू का निधन हो गया था। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे, लेकिन गांव में कोई पक्का और व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं होने के कारण खुले मैदान में ही चिता सजानी पड़ी। अंतिम विदाई की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि तेज बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दीं।

बारिश के चलते चिता को जलाना बेहद मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह चिता को बारिश से बचाने के लिए पन्नी और तिरपाल लगाए। काफी देर तक बारिश के बीच मशक्कत चलती रही। इसके बाद जब बारिश कुछ कम हुई, तब किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सकी।

पन्नी और तिरपाल के सहारे बचाई चिता

इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद गांव की बदहाल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिस समय परिवार अपने सदस्य को अंतिम विदाई दे रहा था, उस समय ग्रामीणों को चिता को बारिश से बचाने के लिए पन्नी और तिरपाल लगाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत व्यवस्था के लिए भी उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि गांव में लंबे समय से पक्के श्मशान घाट की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया।

विकास के दावों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में सरपंच, सचिव और जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और प्रशासन गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आती है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब किसी परिवार में मौत होती है, तब उन्हें अंतिम संस्कार के लिए भी मौसम की मार झेलनी पड़ती है। उनका सवाल है कि अगर श्मशान घाट जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, तो ग्रामीण विकास के दावों को किस आधार पर सही माना जाए?

पक्का श्मशान घाट नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन से दानीपुरवा में जल्द से जल्द पक्का श्मशान घाट और टीन शेड का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश, गर्मी या अन्य मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को ऐसी परेशानी दोबारा न उठानी पड़े, इसके लिए स्थायी व्यवस्था जरूरी है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही श्मशान घाट और टीन शेड का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और दानीपुरवा के ग्रामीणों को कब तक यह बुनियादी सुविधा मिल पाती है।

संबंधित सामग्री

भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानापाव में श्रीपरशुराम लोक और श्रीकृष्ण लोक के निर्माण की घोषणा की, जिससे धार्मिक पर्यटन बढ़ने की संभावना है।

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की संकल्प पूर्ति में अग्रणी भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की संकल्प पूर्ति में अग्रणी भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया है, इसके लिए इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट 2026 का आयोजन करेगी।

नवीन और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नवीन और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में आरयूएमएसएल और एडीबी के बीच तीन महत्वपूर्ण सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे राज्य में नवकरणीय ऊर्जा की दिशा में प्रगति होगी।

सीएम डॉ. मोहन ने पावर सेक्टर में की नई शुरुआत, कहा- औद्योगिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम डॉ. मोहन ने पावर सेक्टर में की नई शुरुआत, कहा- औद्योगिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मध्यप्रदेश के सीहोर में मुख्यमंत्री ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स की नई पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट का उद्घाटन किया, जिससे 2000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

बाल गोपाल को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने तोड़ी मटकी, हाथों से खिलाई माखन-मिश्री

बाल गोपाल को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने तोड़ी मटकी, हाथों से खिलाई माखन-मिश्री

मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तिमय माहौल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मटकी फोड़ी और बच्चों को माखन-मिश्री खिलाई।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september