मध्य प्रदेश कांग्रेस में कलह

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महासचिव यादव ने दिया इस्तीफा, कहा- जमीनों के दलाल हैं जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ नेता राकेश सिंह यादव के आरोपों से नया विवाद खड़ा हो गया है, जिससे पार्टी की साख को नुकसान पहुंच रहा है।

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महासचिव यादव ने दिया इस्तीफा, कहा- जमीनों के दलाल हैं जीतू पटवारी

कांग्रेस को झटकों पर झटका लगता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवाद के अब कांग्रेस के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने करीब 30 साल तक पार्टी से जुड़े रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने जीतू पटवारी पर जमीनों की दलाली करने का भी आरोप लगाया है। इस्तीफे के बाद यादव ने कहा कि जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जो आरोप लगाए, उसे साबित नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विचार करना चाहिए। 

हमारा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं

इस्तीफे के बाद राकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली अनुचित है। पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। पार्टी पदाधिकारी सारे फैसले एकतरफा ले रहे हैं। यादव ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को मीडिया डिबेट से बहिष्कार करने को कहा है, तो हम अपनी बात रखें कैसे। हम देश सेवा के लिए राजनीति करते हैं, हमारा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं। 

राहुल गांधी पर साधा निशाना

राकेश सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी धृतराष्ट्र हैं। उन्होंने खुली आखों पर पट्टी बांध ली है। इस धृतराष्ट्र ने कई दुर्योधन पैदा कर दिए हैं, जो पार्टी को खा गए हैं। राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि किस नेता के हाथ में कमान दे दी है। यह नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जैसे नेताओं का अपमान करता है। कांग्रेस में रह कर कोई जनहित के काम नहीं किए जा सकते।  उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अध्यक्ष पद के लायक नहीं हैं। पीसीसी अध्यक्ष जमीनों के दलाल हैं, सब जानते हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

 'कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' है कॉन्क्लेव का विषय, भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा भव्य कार्यक्रम

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने रीवा, शहडोल, और जबलपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026