मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2027

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।

By : शिवम् पांडेय
मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2027

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 13 अगस्त 2026 को जारी समय-सारिणी के मुताबिक 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक और 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक चलेगी। मंडल ने मुख्य परीक्षा के साथ द्वितीय परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम भी घोषित किया है।

24 फरवरी से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा

10वीं की परीक्षा 24 फरवरी को भाषा विषयों, चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर के पेपर से शुरू होगी। 25 फरवरी को NSQF और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी और 5 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। इसके बाद 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। इसके साथ ही 10वीं की मुख्य परीक्षा समाप्त हो जाएगी।

17 फरवरी से होगी 12वीं की परीक्षा

12वीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज के पेपर से शुरू होगी। 18 फरवरी को उर्दू और मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत और 22 फरवरी को NSQF, शारीरिक शिक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। 23 फरवरी को हिंदी, 26 फरवरी को अंग्रेजी, 1 मार्च को इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, 3 मार्च को समाजशास्त्र और 4 मार्च को भौतिक शास्त्र व अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। इसके बाद 8 मार्च को जीव विज्ञान, 11 मार्च को राजनीति शास्त्र, 13 मार्च को रसायन शास्त्र, इतिहास और व्यवसाय अध्ययन तथा 16 मार्च को गणित का पेपर होगा। 17 और 19 मार्च को विभिन्न व्यावसायिक एवं वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी

मंडल ने विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सुबह 8:30 बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में बैठना अनिवार्य होगा। सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रश्न-पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले 8:45 बजे पढ़ने के लिए दिया जाएगा, जबकि उत्तरपुस्तिका 8:55 बजे दी जाएगी।

जून में होंगी द्वितीय परीक्षाएं

10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 से 30 जून 2027 तक और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 से 30 जून 2027 तक आयोजित होगी।
10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 जून को अंग्रेजी के पेपर से शुरू होकर 30 जून को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के साथ समाप्त होगी।

प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख भी तय

10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक चलेंगी। मंडल के अनुसार जरूरत पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकती हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा कार्यक्रम और समय से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी ध्यान से देख लें।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026