बैंक हड़ताल मध्य प्रदेश

MP में सितंबर में 9 दिन बैंक बंद, 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर

मध्य प्रदेश की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में सितंबर में हड़ताल के चलते सेवाएं प्रभावित होंगी, जिसमें 40 हजार कर्मचारी शामिल हैं।

By : दिव्या मिस्त्री
MP में सितंबर में 9 दिन बैंक बंद, 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर

मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है। हड़ताल और साप्ताहिक अवकाश के चलते प्रदेश की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में कई दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा। करीब 40 हजार बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ग्राहकों को कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य सेवाओं में परेशानी हो सकती है।

11 सितंबर से शुरू होगा असर

बैंकिंग सेवाओं पर पहला असर 11 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल से पड़ेगा। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी। इस तरह लगातार तीन दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित होगा। इसके बाद 20 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।

महीने के अंत में फिर 5 दिन संकट

सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। 26 और 27 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल प्रस्तावित है। यानी महीने के दौरान दो अलग-अलग चरणों में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा।

कैश से लेकर चेक क्लियरेंस तक असर

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, KYC और लॉकर जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की संभावना है।

5-डे बैंकिंग वीक की मुख्य मांग

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग है कि बैंकों में हर शनिवार छुट्टी घोषित कर 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाए। इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना करीब 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव दिया गया है।

PLI योजना वापस लेने की मांग

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू PLI योजना वापस लेने की भी मांग की है। यूनियनों का आरोप है कि यह योजना बैंक कर्मचारियों के बीच भेदभाव और असमानता को बढ़ावा देती है।

पेंशन और भर्ती के मुद्दे भी लंबित

यूनियनों के मुताबिक पेंशन अपडेशन, पेंशनभोगियों के एक्स-ग्रेशिया की समीक्षा, NPS को OPS में बदलने और पर्याप्त क्लर्क, सब-स्टाफ व आर्म्ड गार्ड्स की भर्ती जैसी मांगें भी अभी लंबित हैं।

सरकार से बातचीत पर टिकी हड़ताल

सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक प्रस्तावित है। यूनियनों का कहना है कि अगर बातचीत में सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है तो हड़ताल का फैसला जारी रहेगा। ऐसे में सितंबर में बैंक ग्राहकों को पहले से जरूरी बैंकिंग काम निपटाने की सलाह दी जा रही है।

संबंधित सामग्री

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़क पर उतरे इंटर्न डॉक्टर, 12 बजे बाद OPD बंद

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़क पर उतरे इंटर्न डॉक्टर, 12 बजे बाद OPD बंद

मध्य प्रदेश के डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन किया, जिससे कई सरकारी अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित हुईं।

निवेशकों को देंगे पॉलिसी में छूट, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- आपके लिए खत्म किए 900 कानून

निवेशकों को देंगे पॉलिसी में छूट, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- आपके लिए खत्म किए 900 कानून

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने AIM Congress-2026 में निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

दुबई में मिले 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- वेलकम टू MP

दुबई में मिले 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- वेलकम टू MP

मुख्यमंत्री मोहन यादव के दुबई दौरे पर मध्यप्रदेश को 53 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनमें ऊर्जा और तकनीकी परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UAE में बी-आह के मुख्यालय का दौरा कर पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट सिटी विकास पर चर्चा की।

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में विभिन्न व्यापारिक नेताओं के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 09 september