आंगनवाड़ी वायरल वीडियो विवाद

मैहर आंगनवाड़ी में ‘नमक-पूड़ी’ का वीडियो वायरल, मचा सियासी बवाल; जांच में सामने आई अलग कहानी

मध्य प्रदेश के मैहर में आंगनवाड़ी केंद्र का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बच्चों को नमक और पूड़ी खाते दिखाया गया। इसे लेकर राजनीतिक और विभागीय विवाद छिड़ गया है।

मैहर आंगनवाड़ी में ‘नमक-पूड़ी’ का वीडियो वायरल, मचा सियासी बवाल; जांच में सामने आई अलग कहानी

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ककरा आंगनवाड़ी केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटे बच्चों को पोषण आहार के नाम पर केवल नमक और पूड़ी खाते हुए दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया, वहीं विपक्ष ने इसे बच्चों के पोषण से जुड़ी गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बच्चों के पोषण आहार तक में लापरवाही बरती जा रही है और सरकार भ्रष्टाचार तथा कमीशनखोरी में व्यस्त है। कांग्रेस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

जांच रिपोर्ट में सामने आया विभाग का पक्ष

मामला बढ़ने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राजेंद्र बांगड़े ने जांच के आदेश दिए। परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अखिलेश दीपांकर की रिपोर्ट में दावा किया गया कि वायरल वीडियो लगभग तीन महीने पुराना है। विभाग के अनुसार, वीडियो भोजन वितरण की पूरी प्रक्रिया नहीं दिखाता, बल्कि अधूरा रिकॉर्ड किया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वीडियो को मौजूदा विवाद के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

मारपीट के विवाद से जोड़ा गया मामला

विभागीय जांच के मुताबिक, 26 जुलाई को गांव में हुई मारपीट के मामले में भोजन प्रदाता ‘शिवम स्व-सहायता समूह’ की अध्यक्ष राधाबाई बीच-बचाव के लिए पहुंची थीं। उनकी बेटी ने उस घटना के फोटो और वीडियो बनाए थे। विभाग का आरोप है कि उसी विवाद के चलते राधाबाई पर दबाव बनाने के उद्देश्य से पुराना वीडियो वायरल किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता टीकाकरण ड्यूटी पर थीं और केंद्र की जिम्मेदारी सहायिका संभाल रही थीं। हालांकि विभाग ने भोजन प्रदाता समूह को इस मामले में क्लीन चिट दी है, लेकिन यह स्वीकार किया है कि पूर्व में अनियमितताओं के कारण इसी समूह पर जुर्माना लगाया जा चुका है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026