महाकुंभ के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम
इससे पहले CM योगी आदित्यनाथ ने बक्शी का तालाब स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचकर उपराष्ट्रपति ने पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में महाकुंभ के बाद यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' पुस्तक राज्यपाल के जीवन पर आधारित है। जीवन के हर पहलू को 14 अध्याय में संजोया गया है। जैसे समुद्र मंथन से 14 रत्न निकले थे, ठीक वैसा ही है।जो चुनौती को स्वीकार करते हैं, वही निखर कर लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं... pic.twitter.com/PyUXwaD5CJ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 1, 2025