भूस्खलन के बाद निरीक्षण और निर्देश

स्यानाचट्टी में भूस्खलन के बाद डीएम ने दिए निर्देश

स्यानाचट्टी में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के बाद डीएम प्रशांत आर्य ने निरीक्षण किया और यातायात बहाली के लिए निर्देश जारी किए।

स्यानाचट्टी में भूस्खलन के बाद डीएम ने दिए निर्देश

स्यानाचट्टी में भूस्खलन के बाद डीएम ने दिए निर्देश

स्यानाचट्टी में भूस्खलन क्षेत्र ने में लगातार हो रही तेज़ बारिश के बीच जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को हाईवे पर यातायात जल्द बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर करने और सभी जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

क्या बोले डीएम 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को राहत, बचाव और पुनर्बहाली के कार्य पूरी संवेदनशीलता और तेजी से करने को कहा।

डीएम ने किया निरीक्षण

उन्होंने नदी के प्रवाह को सुचारु बनाए रखने, गढ़गाड़ क्षेत्र में मलबा हटाने का अभियान तेज करने और चैनलाइजेशन कार्य में मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहा है और राहत, सुरक्षा तथा यातायात बहाली के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरे किए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

देशभर में बारिश का डबल अटैक! दिल्ली से MP और हिमाचल तक बिगड़े हालात

देशभर में बारिश का डबल अटैक! दिल्ली से MP और हिमाचल तक बिगड़े हालात

भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में जलभराव, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से महिला की मौत, एक यात्री घायल

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से महिला की मौत, एक यात्री घायल

रुद्रप्रयाग जिले में चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई और एक यात्री घायल हुआ.

उत्तराखंड में भारी बारिश से 27 लोगों की मौत, कई जिले प्रभावित, 72 सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश से 27 लोगों की मौत, कई जिले प्रभावित, 72 सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार बारिश से 27 मौतें और 36 घायल। भूस्खलन और सड़कें बंद होने की खबरें हैं, टिहरी बांध का जलस्तर भी चेतावनी के करीब।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026