केजरीवाल का पंजाब स्कूलों पर बयान

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर पंजाब और गुजरात के सरकारी स्कूलों की तुलना की जाए तो तस्वीर खुद साफ हो जाएगी।

पुरानी तस्वीरें शेयर करने का लगाया आरोप

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उनका दावा है कि वर्ष 2018 के पुराने मॉडल से जुड़ी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर पंजाब के स्कूलों की मौजूदा स्थिति को खराब बताने का प्रयास किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को पंजाब के स्कूलों को निशाना बनाने के बजाय अपने राज्यों की शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देश के सरकारी स्कूलों का मूल्यांकन किया जाए तो पंजाब के स्कूल बेहतर प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

शिक्षा सुधार पर सरकार का फोकस

पंजाब सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई स्तरों पर काम किए जाने का दावा किया गया है। स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं, हाईटेक तकनीक और बेहतर शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ शिक्षकों को भी नई तकनीकों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं पर जोर

शिक्षा सुधार अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में आधुनिक लैब, तकनीकी संसाधन और विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की ओर से बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

शिक्षक और छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि बच्चे देश और पंजाब का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इस अभियान में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल स्टाफ भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीति करने के बजाय जमीनी स्तर पर स्कूलों की तुलना की जानी चाहिए।

संबंधित सामग्री

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीता।

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता बंसीलाल साहू और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई, जब नेता एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026