kanpur-scuffle-between-sp-and-bjp-councilors-in-municipal-corporation-house

Kanpur: नगर निगम सदन में सपा और भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई, कार्यवाही स्थगित

By : Ranu
Kanpur: नगर निगम सदन में सपा और भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई, कार्यवाही स्थगित

रिपोर्ट - नम्रता श्रीवास्तव

Kanpur नगर निगम सदन में सपा और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी बहस के बाद माहौल बिगड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि सपा पार्षद रजत बाजपेई और भाजपा पार्षद विकास जायसवाल के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। स्थिति गंभीर होती देख महापौर ने सदन छोड़ दिया और 5 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

भाजपा पार्षदों ने "गली-गली में शोर है, विधायक अमिताभ बाजपेई चोर है" के नारे लगाकर विरोध जताया। इस दौरान सदन का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। नगर निगम के सदन में बार-बार हो रहे हंगामे से आम जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर अभी कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026