झारखंड शिक्षक स्थानांतरण मुद्दा

झारखंड में अंतर जिला स्थानांतरण की मांग ने पकड़ा जोर, शिक्षकों ने CM हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

झारखंड में शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से शेष शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण की जल्दी कार्रवाई की मांग की। वे इसे नियमों में स्थायी रूप देने की भी मांग कर रहे हैं।

By : रोहन उमक
झारखंड में अंतर जिला स्थानांतरण की मांग ने पकड़ा जोर, शिक्षकों ने CM हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

झारखंड में अंतर जिला स्थानांतरण की मांग ने पकड़ा जोर, शिक्षकों ने CM हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

झारखंड में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अंतर जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ, झारखंड ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर शेष बचे शिक्षकों का जल्द से जल्द अंतर जिला स्थानांतरण कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि राज्य में हजारों शिक्षकों का स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन अभी भी करीब 1,500 शिक्षक-शिक्षिकाएं इस प्रक्रिया से वंचित हैं।

झारखण्ड सीएम सोरेन

4,000 शिक्षकों का हो चुका है स्थानांतरण

संघ के अनुसार, राज्य सरकार अब तक लगभग 4,000 शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण कर चुकी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक वर्षों से अपने गृह जिले में पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं। संघ ने मांग की है कि शेष पात्र शिक्षकों का स्थानांतरण भी शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि उन्हें भी समान अवसर मिल सके।

स्थानांतरण नीति को स्थायी स्वरूप देने की मांग

संघ के मुख्य प्रदेश प्रतिनिधि प्रेम प्यारेलाल ने कहा कि अंतर जिला स्थानांतरण की व्यवस्था को नियमावली, सरकारी संकल्प और अधिसूचना में स्थायी रूप से शामिल किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि यह व्यवस्था स्थायी हो जाती है तो भविष्य में पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं को सामान्य परिस्थितियों में अपने गृह जिले में स्थानांतरण का अवसर आसानी से मिल सकेगा।

झारखण्ड शिक्षक संघ

गृह जिले में पदस्थापना से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

शिक्षक संघ का मानना है कि यदि शिक्षकों की नियुक्ति उनके गृह जिले में होगी तो वे बेहतर मानसिक और सामाजिक माहौल में अधिक समर्पण के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी।

टीईटी में क्षेत्रीय भाषा की अनिवार्यता हटाने की भी उठी मांग

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने सरकार से अनुरोध किया है कि शेष शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण के लिए आवश्यक नियमों में आवश्यक शिथिलता प्रदान की जाए। साथ ही सुझाव दिया गया है कि अन्य राज्यों से नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की तैनाती सीमावर्ती जिलों में की जाए।

इसके अलावा शिक्षक संघ ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में क्षेत्रीय भाषा की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग भी उठाई है। संघ का कहना है कि यह शर्त कई मामलों में स्थानांतरण प्रक्रिया में बाधा बनती है और इसे हटाने से शिक्षकों को राहत मिलेगी।

सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद

संघ ने विश्वास जताया है कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और लंबे समय से अंतर जिला स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को जल्द राहत मिलेगी। उनका कहना है कि इस दिशा में सकारात्मक निर्णय न केवल शिक्षकों के हित में होगा, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन पर मुख्य प्रदेश प्रतिनिधि प्रेम प्यारेलाल के अलावा रमेश कामन, संदीप कुमार महतो, एमडी मिनहाजुद्दीन हसन, किशोर कुमार दास, शमीम अंसारी, प्रमिला मोल्डो, सुनीता भार्क सहित शिक्षक संघ के कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।

संबंधित सामग्री

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

बिहार के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक की, पर छात्रों की अधिकांश मांगें अनसुनी रहीं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठी।

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते मुख्यमंत्री आवास का घेराव टाल दिया है, सरकार ने कुछ परीक्षाएं रद्द कीं।

झारखंड में TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं, परिणाम और नियुक्तियां रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

झारखंड में TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं, परिणाम और नियुक्तियां रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में, TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद करने की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026