झारखंड राज्यसभा चुनाव अपडेट

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के पूर्व NDA ने विधायकों को होटल में शिफ्ट किया, जिसे राजनीतिक आशंकाओं और असुरक्षा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

By : रोहन उमक
राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 18 जून को होने वाले मतदान से पूर्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने विधायकों को एक होटल में शिफ्ट कर दिया है। इस कदम को संभावित हॉर्स ट्रेडिंग की आशंकाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि गठबंधन की ओर से होटल की लोकेशन और व्यवस्था से जुड़ी जानकारी गोपनीय रखी गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोर पकड़ चुकी है।

राज्यसभा चुनाव

दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले NDA द्वारा अपने विधायकों की ‘किलेबंदी’ किए जाने पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी की राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने इस कदम को लेकर NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि गठबंधन को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, तो यह उसके राजनीतिक आत्मविश्वास पर सवाल खड़े करता है।

‘बीजेपी डरी हुई है’, महुआ माझी का आरोप

महुआ माझी ने कहा कि NDA द्वारा विधायकों को होटल में शिफ्ट किया जाना यह दर्शाता है कि गठबंधन को अपने विधायकों के रुख को लेकर आशंका है। उन्होंने दावा किया कि मतदान के दिन किसी तरह की अप्रत्याशित स्थिति या बहानेबाजी से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

JMM सांसद ने कहा, “बीजेपी डरी हुई है, इसलिए उसने अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है। उन्हें लग रहा है कि मतदान के समय कोई समस्या खड़ी हो सकती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी परिस्थितियां स्वस्थ संकेत नहीं मानी जा सकतीं।”

रांची के इस होटल में शिफ्ट किये गए थे विधायक

CM हेमंत सोरेन को भी मिली थी ऐसी सलाह

महुआ माझी ने इस दौरान एक अहम खुलासा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी कुछ लोगों ने अपने विधायकों को किसी होटल या रिसॉर्ट में रखने की सलाह दी थी। हालांकि मुख्यमंत्री ने इस सुझाव को स्वीकार नहीं किया।

उनके अनुसार, हेमंत सोरेन ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है और पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि JMM के विधायक पार्टी के निर्देशों के अनुरूप ही मतदान करेंगे और किसी अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता नहीं है।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन

राज्यसभा चुनाव पर टिकी राजनीतिक नजरें

राज्यसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक खेमों की रणनीतियों पर सबकी नजर बनी हुई है। जहां NDA अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए विशेष प्रबंधन कर रहा है, वहीं JMM और उसके सहयोगी दल इसे विपक्ष की असुरक्षा और आंतरिक आशंकाओं से जोड़कर देख रहे हैं।

18 जून को होने वाला मतदान यह तय करेगा कि झारखंड से राज्यसभा की दोनों सीटों पर किस राजनीतिक दल का पलड़ा भारी रहता है। फिलहाल चुनाव से पहले की बयानबाजी और राजनीतिक रणनीतियां राज्य की राजनीति को गर्माए हुए हैं।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस किया गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026