झारखंड हाई कोर्ट का आदेश

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

By : रोहन उमक
झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार के उस आदेश के अमल पर रोक लगा दी, जिसके तहत 11वीं से 13वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं के जरिए नियुक्त सरकारी कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द करने की अधिसूचनाएं जारी की गई थीं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हाई कोर्ट के इस अंतरिम आदेश से फिलहाल उन हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जिनकी सरकारी नौकरी पर संकट मंडरा रहा था।

यह घटनाक्रम झारखंड में JPSC और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच सामने आया है।

22 परीक्षाओं को जांच के दायरे में लाने का फैसला

राज्य सरकार ने हाल ही में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रहे अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की रिपोर्ट के आधार पर 22 परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश दिया था। कार्मिक विभाग ने सोमवार को हुई विशेष कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बाद मंगलवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

सरकार के फैसले के मुताबिक, छह परीक्षाओं को स्थगित किया गया, जबकि 2014 के बाद आयोजित 17 अन्य परीक्षाओं को भी जांच के दायरे में लाया गया। यह कार्रवाई JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रही CID जांच के बीच की गई।

प्रदर्शन की एक तस्वीर

2,600 से अधिक कर्मचारियों पर मंडरा रहा था नौकरी का संकट

सरकार के फैसले के बाद उन अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई, जिन्होंने इन्हीं भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी नौकरी हासिल की थी। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सरकारी सेवा में शामिल हो चुके 2,600 से अधिक कर्मचारियों पर नौकरी गंवाने का खतरा पैदा हो गया था।

सरकार की अधिसूचनाओं के खिलाफ गुरुवार को झारखंड में अभ्यर्थियों का विरोध भी तेज हो गया। सरकारी नौकरी हासिल कर चुके उम्मीदवारों ने 22 परीक्षाओं को रद्द करने और अन्य परीक्षाओं की जांच के आदेश वापस लेने की मांग की।

अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

प्रदर्शन की एक और झलक

प्रदर्शन कर रहे कुछ अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया। उनका कहना था कि वे भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पूरी परीक्षा रद्द करने से उन उम्मीदवारों के साथ अन्याय होगा, जिन्होंने योग्यता और मेरिट के आधार पर परीक्षा पास की है।

अभ्यर्थियों ने मांग की कि यदि किसी उम्मीदवार को किसी तरह की गड़बड़ी या नकल जैसी अनियमितता में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ व्यक्तिगत रूप से कार्रवाई की जाए। सभी सफल अभ्यर्थियों की नियुक्तियां रद्द करना उचित नहीं है।

हाई कोर्ट के आदेश से फिलहाल राहत

हाई कोर्ट द्वारा सरकार की अधिसूचनाओं के अमल पर रोक लगाए जाने से 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा के जरिए नियुक्त कर्मचारियों को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। हालांकि, यह अंतरिम राहत है और मामले में आगे की न्यायिक कार्यवाही जारी रहेगी।

कोर्ट का हस्तक्षेप ऐसे समय हुआ है, जब भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर झारखंड में छात्रों और अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। अब हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद सरकार के फैसले और CID जांच से जुड़े मामले पर आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

बाबा रामदेव के समर्थन में CM सुक्खू, बोले- घोटाला है तो तुरंत आंदोलन शुरू करें; पेपर लीक पर BJP को घेरा

बाबा रामदेव के समर्थन में CM सुक्खू, बोले- घोटाला है तो तुरंत आंदोलन शुरू करें; पेपर लीक पर BJP को घेरा

बाबा रामदेव की सरकारी नौकरियों में घोटाले की चेतावनी पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने समर्थन दिया, कहा आंदोलन जायज।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

MP में युवाओं के लिए खुशखबरी: 19,062 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल से लेकर पंचायत सचिव तक निकलेंगी नौकरियां

MP में युवाओं के लिए खुशखबरी: 19,062 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल से लेकर पंचायत सचिव तक निकलेंगी नौकरियां

मध्य प्रदेश सरकार ने 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी किया, जिसमें 19062 पदों पर भर्ती होगी।

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, प्रदेश में आएंगी 2500 नई भर्तियां

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, प्रदेश में आएंगी 2500 नई भर्तियां

उत्तराखंड सरकार ने आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 4000 सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा की, जिसमें 2500 नए पद शामिल हैं।

उत्तराखंड सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 2 हफ्ते में आएगा भर्ती कैलेंडर

उत्तराखंड सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 2 हफ्ते में आएगा भर्ती कैलेंडर

उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के लिए अगले दो सप्ताह में UKPSC और UKSSSC के लिए भर्ती और परीक्षा कैलेंडर जारी करने की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026