झारखंड की डिजिटल पहल

क्या झारखंड अब देश का अगला AI और IT हब बनने की तैयारी कर रहा है?

झारखंड सरकार डिजिटल और AI नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियाँ और आईटी पार्क योजनाएँ प्रस्तुत करेगी, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

क्या झारखंड अब देश का अगला AI और IT हब बनने की तैयारी कर रहा है?

झारखंड सरकार राज्य को डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश-विदेश की करीब 100 अग्रणी टेक कंपनियों और नीति-निर्माताओं के सामने झारखंड का डिजिटल रोडमैप पेश करेंगे।

केंद्रित सेवाओं का अग्रणी राज्य बनाना है

इस कार्यक्रम में राज्य सरकार ड्राफ्ट AI पॉलिसी-2026, डिजिटल गवर्नेंस की रणनीति और रांची आईटी पार्क की विस्तृत योजना प्रस्तुत करेगी। सरकार का उद्देश्य झारखंड को केवल तकनीकी नवाचार तक सीमित न रखते हुए AI आधारित सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित सेवाओं का अग्रणी राज्य बनाना है।

रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद

कार्यक्रम के पहले दिन देश और विदेश की लगभग 100 प्रमुख टेक एवं आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इससे राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

निवेशकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.. 

इस दौरान पहली बार रांची आईटी पार्क को राष्ट्रीय स्तर पर निवेश परियोजना के रूप में पेश किया जाएगा। करीब 100.97 एकड़ में विकसित होने वाला यह आईटी पार्क राजधानी रांची के कोर कैपिटल एरिया में, आईआईएम रांची और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित होगा, जिससे निवेशकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

50 प्रतिशत पूंजीगत निवेश प्रतिपूर्ति होगी

झारखंड सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आईटी नीति-2023 के तहत 50 प्रतिशत पूंजीगत निवेश प्रतिपूर्ति, 100 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क छूट और 100 प्रतिशत विद्युत शुल्क छूट जैसी सुविधाओं की भी जानकारी देगी। सरकार को उम्मीद है कि यह पहल झारखंड को डिजिटल नवाचार, आईटी निवेश और AI आधारित विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संबंधित सामग्री

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में आयुर्वेदिक पीजी एग्जाम के दौरान बिजली और तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों को परेशानी हुई और पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

बालों में मेहंदी लगाने का क्या है सही तरीका, जानें जरूरी सलाह

बालों में मेहंदी लगाने का क्या है सही तरीका, जानें जरूरी सलाह

मेहंदी लगाते समय बालों को अच्छी तरह कवर करना और 2-3 घंटे बाद धोना चाहिए। लंबी अवधि तक लगाए रखने से बचें।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026