जन्माष्टमी पर सीएम धामी का संदेश

वंचितों के कल्याण और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं श्रीकृष्ण: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए श्रीकृष्ण के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।

By : सोनिया रायकवार
वंचितों के कल्याण और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं श्रीकृष्ण: सीएम धामी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक, मार्गदर्शक और जीवन-दर्शन के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन प्रेम, त्याग, सेवा, करुणा, सद्भाव और सामाजिक समरसता जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए उनके कल्याण का संदेश भी दिया।

गीता का निष्काम कर्म आज भी प्रासंगिक

सीएम धामी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने गीता के माध्यम से मानव मात्र को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने तथा फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहने का मार्ग दिखाया। गीता में निहित भक्ति, ज्ञान, योग और कर्म का संदेश जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और संतुलन प्रदान करता है।

प्रेम और भाईचारे से प्रदेश के विकास में का आह्वान

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और समरसता की भावना को मजबूत करते हुए प्रदेश के विकास में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीकृष्ण के आदर्श समाज को एकजुट करने और प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते रहेंगे।

संबंधित सामग्री

बाल गोपाल को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने तोड़ी मटकी, हाथों से खिलाई माखन-मिश्री

बाल गोपाल को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने तोड़ी मटकी, हाथों से खिलाई माखन-मिश्री

मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तिमय माहौल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मटकी फोड़ी और बच्चों को माखन-मिश्री खिलाई।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जरूर बनाएं टेस्टी मोहन पेड़ा, बाल गोपाल को आएगा पसंद

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जरूर बनाएं टेस्टी मोहन पेड़ा, बाल गोपाल को आएगा पसंद

जन्माष्टमी पर कान्हा को भोग लगाने के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट और शुद्ध मोहन पेड़ा। बेसन, घी और चीनी से बनाने की सरल विधि।

आज जन्‍माष्‍टमी पर पढ़ें श्रीकृष्‍ण के जीवन से मिलने वाली कुछ सीख जो आज के दौर में भी काम आएंगी

आज जन्‍माष्‍टमी पर पढ़ें श्रीकृष्‍ण के जीवन से मिलने वाली कुछ सीख जो आज के दौर में भी काम आएंगी

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी से प्रेरित होकर कुछ महत्वपूर्ण जीवन शिक्षाएँ जानते हैं।

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज: गढ़वाल के बाद कुमाऊं पहुंचेंगे नितिन नवीन

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज: गढ़वाल के बाद कुमाऊं पहुंचेंगे नितिन नवीन

भाजपा के नितिन नवीन उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जो 2027 के चुनाव की तैयारी की बुनियाद रखेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के विकास के लिए नवाचार पर जोर दिया

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के विकास के लिए नवाचार पर जोर दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नीति निर्माण, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 4 Sep 2026