जयपुर स्कूल मामला

टीचर्स ने नहीं दिया ध्यान, क्लासमेट ने किया बूली, जयपुर बच्ची आत्महत्या पर नई CCTV

राजस्थान के जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में पिछले साल आत्महत्या करने वाली बच्ची के मामले में नई CCTV फुटेज ने नए सिरे से विवाद खड़ा किया है।

टीचर्स ने नहीं दिया ध्यान, क्लासमेट ने किया बूली, जयपुर बच्ची आत्महत्या पर नई CCTV

जयपुर बच्ची आत्महत्या पर नई CCTV

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित नीरजा मोदी स्कूल में पिछले साल आत्महत्या करने वाली 9 साल की बच्ची अमायरा के माता पिता ने क्लासरूम की नई CCTV फुटेज सामने रखी। परिवार का आरोप है कि स्कूल में उनकी बेटी को साथ पढ़ने वाले बच्चों ने बार बार परेशान किया था। 

जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

जब बच्ची ने टीचर्स से मदद मांगी तो उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया। अब परिवार ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत सभी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को दोहराया है। अमायरा 4 कक्षा की छात्रा थी। पिछले साल 1 नवंबर को उसने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

CCTV फुटोज आया सामने

घटना के करीब 8 महीने बाद राजस्थान पुलिस ने इस मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल की। परिवार का कहना है कि नई CCTV फुटेज में घटना से ठीक पहले क्लासरूम के अंदर का पूरा घटनाक्रम कैद है। उनके मुताबिक वीडियो में अमायरा सामान्य तरीके से क्लास में आती नजर आई, एक क्लासमेट को हेलो करती है और डांस एक्टिविटी में हिस्सा लेती है। इसके बाद उसे बाकी बच्चों की तरफ से बार-बार परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया। परिवार का कहना है कि बच्ची के परेशान होने के साफ संकेत होने के बावजूद टीचर्स की तरफ से कोई ठोस मदद नहीं मिली।

संबंधित सामग्री

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में आयुर्वेदिक पीजी एग्जाम के दौरान बिजली और तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों को परेशानी हुई और पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई।

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवक की आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसके पिता और मां ने भी जान गंवा दी।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026