मौत के बाद यश फरार

Instagram पर शुरू हुआ प्यार, शादी तक पहुंचा… फिर बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश!

झांसी में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुए प्रेम संबंध के बाद शादी करने वाली शिवानी की संदिग्ध मौत हो गई। पति यश पर हत्या का आरोप, फरार है।

By : सोनिया रायकवार
Instagram पर शुरू हुआ प्यार, शादी तक पहुंचा… फिर बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश!

 

झांसी में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुए प्रेम संबंध के बाद शादी करने वाली 27 वर्षीय शिवानी उर्फ सुधा वंशकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि हुई है, जबकि परिवार ने पति यश ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है. सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में उसका शव बिस्तर पर मिला. जबकि घटना के बाद से यश फरार बताया जा रहा है.

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता

शिवानी और यश की मुलाकात करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. पहले दोनों में दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. परिवार की सहमति के बाद करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने शादी कर ली.शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे. परिवार का आरोप है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और मारपीट भी होती थी. विवाद बढ़ने के बाद शिवानी अपने पति का घर छोड़कर मायके आ गई थी और करीब तीन महीने से अपनी बहन मुस्कान और भाई अनिकेत के साथ रह रही थी.

घटना वाली रात क्या हुआ

यश कभी-कभी शिवानी से मिलने झांसी आता था. घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. मामला बढ़ने पर पास रहने वाले शिवानी के मामा संतोष वहां पहुंचे और दोनों को समझाकर विवाद शांत कराया. इसके बाद शिवानी खाना बनाने लगी और कुछ देर बाद यश के साथ दूसरे कमरे में चली गई. उसकी बहन मुस्कान अपने कमरे में सोने चली गई थी.रात करीब दो बजे यश ने मुस्कान से अपना बैग और कुछ सामान मांगा. मुस्कान ने उसे सामान दे दिया और इसके बाद सो गई. परिवार का आरोप है कि सामान लेने के बाद यश ने कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और वहां से चला गया.

सुबह कमरे में मिला शव

सुबह करीब पांच बजे मुस्कान की नींद खुली तो उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया और काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सकी. इस दौरान उसे शिवानी के कमरे से भी कोई आवाज नहीं सुनाई दी.करीब नौ बजे शिवानी का भाई अनिकेत घर पहुंचा. उसने पहले मुस्कान के कमरे की बाहर से लगी कुंडी खोली. इसके बाद शिवानी के कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह बिस्तर पर पड़ी मिली और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी. परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवानी को मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम में क्या सामने आया

पुलिस और परिवार के मुताबिक, शिवानी के गले पर चोट के निशान मिले थे. उसके चेहरे पर भी चोट के निशान बताए गए हैं. डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया.पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि हुई है और चेहरे पर पांच जगह चोट के निशान मिले हैं. इसके बाद शिवानी के परिवार ने उसके पति यश ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद से यश ठाकुर फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और ग्वालियर समेत अन्य स्थानों पर दबिश देने की बात सामने आई है.

संबंधित सामग्री

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

अमृतसर में एक पिता पर अपनी बेटी की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाने का आरोप है। मां के शक के बाद पुलिस ने शव बरामद किया।

वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने खेती के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने अपने खेत में काम करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के नरेला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की गोली मारकर हत्या की गई। उन्हें जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया।

बुलंदशहर में पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की हत्या की, शव फांसी पर लटकाया; पुलिस को फोन कर बोली- सुसाइड कर लिया

बुलंदशहर में पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की हत्या की, शव फांसी पर लटकाया; पुलिस को फोन कर बोली- सुसाइड कर लिया

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला और उसके देवर ने मिलकर पति की हत्या की और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

पटना शराबकांड में 42 गिरफ्तार, तेजस्वी बोले- NDA नेताओं के लिए दुधारू गाय बनी शराबबंदी

पटना शराबकांड में 42 गिरफ्तार, तेजस्वी बोले- NDA नेताओं के लिए दुधारू गाय बनी शराबबंदी

पटना के बाढ़ अनुमंडल में चार युवकों की मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मौत का कारण अभी नहीं पता चला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 4 Sep 2026