इंदौर मामले में आरोपी फरार

इंदौर में नाबालिग से अश्लीलता मामला…डेढ़ साल बाद भी 5 आरोपी फरार

इंदौर में नाबालिग के साथ मारपीट और वीडियो वायरल करने के मामले में पांच आरोपी डेढ़ साल बाद भी फरार हैं। पुलिस ने इनाम की घोषणा कर तलाश तेज की है।

By : दिव्या मिस्त्री
इंदौर में नाबालिग से अश्लीलता मामला…डेढ़ साल बाद भी 5 आरोपी फरार

इंदौर के जूनी इलाके में नाबालिग से मारपीट, कपड़े उतारकर वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के मामले में डेढ़ साल बाद भी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की मौजूदगी में ही कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने की तैयारी है।

पांच आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक धनराज उर्फ धन्ना, संपत पुत्र नेमीचंद यादव, मिथुन पुत्र किरण डागर, आशीष पुत्र अशोक मालवीय और नवीन पुत्र राजेश शर्मा अभी फरार हैं। टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

3 जनवरी 2025 को हुई थी घटना

मामला 3 जनवरी 2025 का है। आरोप है कि जूनी इंदौर इलाके में भाजपा पार्षद कालरा के घर में घुसकर नाबालिग और परिवार के साथ मारपीट, अभद्रता और तोड़फोड़ की गई थी। विवाद की शुरुआत नगर निगम कर्मचारी के साथ कहासुनी और एक ऑडियो क्लिप को लेकर हुई थी।

कपड़े उतारकर वीडियो बनाने का आरोप

आरोप है कि कुलकर्णी भट्‌टा इलाके के कुछ लोगों ने नाबालिग के साथ मारपीट की और उसके कपड़े उतारकर वीडियो बनाया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था और डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया था।

जीतू यादव का नाम भी सामने आया

मामले में भाजपा पार्षद जीतू यादव उर्फ जाटव का नाम भी सामने आया था। घटना के बाद भाजपा संगठन ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि बाद में उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया गया। पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कथित वॉइस रिकॉर्डिंग की जांच की मांग भी की थी।

फरार आरोपियों पर इनाम की तैयारी

जूनी इंदौर पुलिस का कहना है कि अधिकांश आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब पुलिस ने इन पांचों पर इनाम घोषित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है।

गिरफ्तारी के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से फरार आरोपियों पर इनाम घोषित होने के बाद उनकी तलाश और तेज होने की उम्मीद है। अब पुलिस की नजर आरोपियों के संभावित ठिकानों और संपर्कों पर है।

संबंधित सामग्री

इंदौर के रेस्टोरेंट में मोमोज में मिलीं इल्लियां, फ्रोजन बास्केट में भी दिखीं; ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत

इंदौर के रेस्टोरेंट में मोमोज में मिलीं इल्लियां, फ्रोजन बास्केट में भी दिखीं; ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत

इंदौर के वी-आर-वन रेस्टोरेंट में मोमोज में इल्लियां मिलने की घटना से खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। ग्राहक ने खाद्य विभाग से शिकायत की।

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, AC भी खराब; गर्मी में यात्रियों ने पैंफलेट से की हवा

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, AC भी खराब; गर्मी में यात्रियों ने पैंफलेट से की हवा

फ्लाइट IX1090 दिल्ली से इंदौर तीन घंटे लेट रही। AC खराब होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ी, देरी का कारण अस्पष्ट।

इंदौर में आस्था का विराट स्वरूप, खजराना गणेश को चढ़ेगी 40 इंच की सनातन राखी

इंदौर में आस्था का विराट स्वरूप, खजराना गणेश को चढ़ेगी 40 इंच की सनातन राखी

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर रक्षाबंधन पर 40 इंच की 'सनातन राखी' अर्पित करेगा, जिसमें 'वंदे मातरम' के 150 वर्षों की थीम शामिल है।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजवाड़ा में रक्षाबंधन की खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

राजवाड़ा में रक्षाबंधन की खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर के राजवाड़ा इलाके में रक्षाबंधन के दौरान खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा दिनदहाड़े चोरी हो गया।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 03 september