भारत-यूएई निवेश साझेदारी

CM डॉ. मोहन की यूएई के इकोनॉमी और पर्यटन मंत्री के साथ उच्च स्तरीय बैठक, MP में निवेश के लिए आएगा प्रतिनिधिमंडल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में यूएई के मंत्री एचई अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री के साथ निवेश और सहयोग पर चर्चा की और आगामी निवेशक सम्मेलन में आमंत्रण दिया।

By : दिव्या मिस्त्री
CM डॉ. मोहन की यूएई के इकोनॉमी और पर्यटन मंत्री के साथ उच्च स्तरीय बैठक, MP में निवेश के लिए आएगा प्रतिनिधिमंडल

दुबई/भोपाल।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दुबई स्थित अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्रालय में यूएई कैबिनेट सदस्य एवं अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री एचई अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एचई अल मर्री को मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली आगामी 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' (GIS) में सहभागिता के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए एचई अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री ने आश्वस्त किया कि होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंवेस्टमेंट के क्षेत्र में संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए दुबई से एक विशेष निवेश प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मध्यप्रदेश का दौरा करेगा।

प्रमुख क्षेत्रों में निवेश और नीतिगत सहयोग पर गहन चर्चा

उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के मध्य खनन (माइनिंग), टेक्सटाइल, वन (फॉरेस्ट) एवं पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश सरकार की पारदर्शी नीतियों, भूमि स्वामित्व नियमों, श्रम सुधारों और विदेशी निवेशकों के लिए उपलब्ध सुरक्षा तंत्र (प्रोटेक्शन मैकेनिज्म) से अवगत कराया। उन्होंने राज्य में पहले से सक्रिय यूएई कंपनियों के सकारात्मक अनुभवों को साझा करते हुए नए निवेशकों के लिए अनुकूल औद्योगिक वातावरण की प्रतिबद्धता दोहराई।

एविएशन कनेक्टिविटी और ऑपरेशन्स में सहयोग पर भरोसा

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की नई एविएशन पॉलिसी के प्रमुख प्रावधानों को रेखांकित किया। एचई अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री, जो यूएई की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी के चेयरमैन भी हैं, ने सिविल एविएशन मंत्री के रूप में भरोसा दिलाया कि वह मध्यप्रदेश और यूएई के मध्य एविएशन ऑपरेशन्स के विस्तार में पूरा सहयोग करेंगे। इस कदम से दोनों क्षेत्रों के बीच पर्यटन, कार्गो और व्यापारिक आवागमन को उल्लेखनीय गति मिलेगी।

हट्टा इकोनॉमिक ज़ोन और दुबई फ्यूचर फाउंडेशन मॉडल पर विमर्श

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूएई के 'हट्टा इकोनॉमिक ज़ोन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट' (Hatta Economic Zone Development Project) और विशेष औद्योगिक पार्कों के विकास मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश भी आधुनिक औद्योगिक क्लस्टर व विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके साथ ही, 'दुबई फ्यूचर फाउंडेशन' के सीईओ के रूप में एचई अल मर्री ने मध्यप्रदेश में भी इसी प्रकार के नवाचार और भविष्योन्मुखी फाउंडेशन स्थापित करने की दिशा में तकनीकी एवं रणनीतिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में लिए गए निर्णयों और पूर्व में साझा की गई निवेश प्राथमिकताओं के त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

सागर शराब कांड: मामले को लेकर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर शराब कांड: मामले को लेकर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मध्य प्रदेश सरकार ने सागर जहरीली शराब कांड में कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें अधिकारियों को निलंबित किया गया है और मरीजों की देखभाल की गई है।

CM डॉ. मोहन से मिले लूलू ग्रुप के चेयरमैन युसूफ अली, दुबई में MP के कृषि उत्पादों की सीधी खरीद पर हुई चर्चा

CM डॉ. मोहन से मिले लूलू ग्रुप के चेयरमैन युसूफ अली, दुबई में MP के कृषि उत्पादों की सीधी खरीद पर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में AIM कांग्रेस-2026 में भाग लिया और लूलू ग्रुप के साथ बैठक की, जिसमें कृषि उत्पादों की खरीद की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. मोहन यादव ने दुबई में निवेश सत्र को संबोधित किया, यूएई और मध्यप्रदेश के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूती देने पर जोर।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने दुबई में AIM कांग्रेस-2026 में मध्यप्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया, जहाँ निवेश और व्यापार की संभावनाएं प्रदर्शित की गईं।

OBC मोर्चा सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति

OBC मोर्चा सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति

रायपुर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में CM विष्णुदेव साय ने भाग लिया, OBC के योगदान की सराहना की और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026