अस्पताल में फेयरवेल पार्टी

अस्पताल बना ‘मनोरंजन का अड्डा’: परेशान होते रहे मरीज, 10 फीट दूर तेज साउंड पर नाचकर फेयरवेल पार्टी करते रहे डॉक्टर

धार के सरदारपुर अस्पताल में एक डॉक्टर के विदाई समारोह के लिए तेज संगीत पर डॉक्टर और स्टाफ ने डांस किया। मरीज 10 फीट दूर थे।

By : सोनिया रायकवार
अस्पताल बना ‘मनोरंजन का अड्डा’: परेशान होते रहे मरीज, 10 फीट दूर तेज साउंड पर नाचकर फेयरवेल पार्टी करते रहे डॉक्टर

अस्पतालों को मरीजों को लिए जीवन रक्षा देने वाली जगह माना जाता है। लेकिन धार का एक अस्पताल फेयरवेल पार्टी का अड्डा बन गया। सरदारपुर अस्पताल परिसर के एक हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर और स्टाफ तेज संगीत पर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आयोजन एक डॉक्टर की विदाई के लिए किया गया था। 

मरीजों से 10 फीट दूर पार्टी हॉल 

जानकारी के मुताबिक, पार्टी के दौरान जिस हॉल में डॉक्टर और स्टाफ मौजूद थे, उससे करीब 10 फीट की दूरी पर मरीज भर्ती थे और उनका उपचार चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान तेज संगीत पर डॉक्टर और स्टाफ ने डांस किया।

अस्पताल परिसर में फेयरवेल आयोजन

सरदारपुर सिविल अस्पताल जिला मुख्यालय से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर के फेयरवेल के लिए अस्पताल परिसर के हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

सीएमएचओ ने माना गंभीर मामला

मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे से टेलीफोनिक बात की गई। उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है। यदि अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा इस तरह का आयोजन किया गया है, तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

देहरादून के सहस्त्रधारा में नहाते समय दिल्ली के 50 वर्षीय पर्यटक तेज पानी के बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने शव को बरामद किया।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जन्मे नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने की योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास बढ़ाना है।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026