हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया

CM सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा - हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता की भूमिका की सराहना की और इसे लोकतंत्र की मजबूत आवाज बताया।

CM सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा - हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज

CM सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है और जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने में इसकी अहम भूमिका है।

‘पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान’

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि पत्रकारिता समाज में जागरूकता फैलाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। आज के समय में यह समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है। CM ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का इतिहास गौरवशाली रहा है। वक्त के साथ पत्रकारिता ने समाज को दिशा देने और जनसरोकारों के मुद्दों को सामने लाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का एक प्रमुख आधार है। CM ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और शासन के बीच संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण मंच भी है। इसके माध्यम से जनता की आवाज राज्य सरकार तक पहुंचती है और शासन की योजनाएं लोगों तक पहुंचती हैं।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026