high-voltage-drama-of-old-lady-in-front-of-union-minister-of-state-and-mla-mp-news

केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक के सामने की वृद्धा का हाइवोल्टेज ड्रामा

By : Ranu
केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक के सामने की वृद्धा का हाइवोल्टेज ड्रामा

मध्यप्रदेश के बैतूल के शाहपुर में रविवार को में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके और घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके को एक महिला ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। कार्यक्रम में पहुंची गीता बाई, जो कि शाहपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड की निवासी हैं, ने नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने के लिए नेता जनता के सामने हाथ जोड़ते और पैर पड़ते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते।


गीता बाई ने बताया कि उन्हें इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, और उनकी पेंशन भी नहीं बढ़ी है। उन्होंने चार बार आवेदन किया, लेकिन न तो रहने के लिए जमीन दी गई और न ही कोई अन्य सहायता मिली। उनका कहना था कि उनके आवेदन को अधिकारी कचरा गाड़ी में फेंक देते हैं और उनकी सुनवाई नहीं होती।महिला का गुस्सा देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन गीता बाई अपनी मांगों पर अडिग रहीं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब वे चुप नहीं रहेंगी और अपनी बात के लिए लड़ेंगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने महिला को आश्वासन दिया कि उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026