हवलदार की मौत ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार की मौत, ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ग्वालियर के एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार नरेश कुमार की मौत हो गई। उनका इलाज मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार में चल रहा था। पुलिस ने जांच शुरू की है।

By : नरेंद्र सिंह
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार की मौत, ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार नरेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले ड्यूटी खत्म करने के बाद बैरक में आराम करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल मिलिट्री हॉस्पिटल (एमएच) मुरार में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

बैरक में आराम करते समय बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार 22 जुलाई की रात करीब 12 बजे हवलदार नरेश कुमार ड्यूटी पूरी करने के बाद डीएससी लाइन एयरफोर्स कैंपस स्थित अपनी बैरक में आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथी सैन्यकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

एमएच मुरार में चल रहा था इलाज

55 वर्षीय हवलदार नरेश कुमार का मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। चार दिन तक उपचार के बाद 26 जुलाई की शाम उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवाया।

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे हवलदार

हवलदार नरेश कुमार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जावली तहसील के गांव भारमर के निवासी थे। उनके निधन की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई

मामले की सूचना सूबेदार सुधीर दुबे ने महाराजपुरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार किया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार जिले के कुक्षी नगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और लूटपाट की।

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को फिरौती के लिए धमकी मिली है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां, पुलिस अब जांच में जुटी।

तालाब में मिले युवक-युवती के शव, 14 अगस्त से थे लापता; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

तालाब में मिले युवक-युवती के शव, 14 अगस्त से थे लापता; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस हत्या या आत्महत्या की संभावनाओं की जांच कर रही है।

“ड्यूटी खत्म की… पोस्ट पर लौटे और फिर चली गोली, भोपाल में SSB जवान की मौत, मराठी में मिला सुसाइड नोट!

“ड्यूटी खत्म की… पोस्ट पर लौटे और फिर चली गोली, भोपाल में SSB जवान की मौत, मराठी में मिला सुसाइड नोट!

भोपाल में SSB कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर जान दी। मराठी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ, पुलिस जांच में जुटी।

तीन बार नाकाम… चौथी बार वीडियो देखकर निकाला प्राइवेट पार्ट,अंग तस्करी का खौफनाक एंगल!

तीन बार नाकाम… चौथी बार वीडियो देखकर निकाला प्राइवेट पार्ट,अंग तस्करी का खौफनाक एंगल!

भोपाल के श्यामला हिल्स में हत्याकांड की जांच में पुलिस को अंग तस्करी के संकेत मिले हैं। आरोपी किशोर को निशाना बनाकर बड़ी रकम कमाने की कोशिश में थे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026