हरियाणा ने पंजाब के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा ने पंजाब के उद्योगपतियों को अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया, सुविधाओं और नई औद्योगिक नीति 2026 का वादा किया।

By : रोहन उमक
हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

औद्योगिक विकास की दौड़ में हरियाणा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए गुरुवार को पंजाब के उद्योगपतियों को अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने न सिर्फ बेहतर सुविधाओं का भरोसा दिलाया, बल्कि नई औद्योगिक नीति के जरिए प्रदेश को देश का अग्रणी इंडस्ट्रियल हब बनाने का विजन भी सामने रखा।

उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल का दावा

प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब के उद्योगपतियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा की उद्योग नीति के प्रमुख बिंदुओं को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” को मजबूत बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है और निवेशकों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 पर किया जा रहा फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार वर्ष 2026 के लिए एक व्यापक और भविष्योन्मुखी औद्योगिक नीति तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनाना, अधिक निवेश आकर्षित करना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि इस दिशा में उद्योग जगत की भूमिका बेहद अहम है और सामूहिक प्रयासों से यह सपना साकार किया जा सकता है।

पीएम मोदी

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का भरोसा

CM सैनी ने कहा कि हरियाणा का हर जिला मजबूत सड़क नेटवर्क और राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा हुआ है, जिससे उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। इससे व्यापार और लॉजिस्टिक्स को भी बड़ा लाभ मिलता है।

नशे के मुद्दे पर सैनी ने जताई चिंता, रोजगार को बताया समाधान

बैठक के दौरान पंजाब में बढ़ते नशे के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि युवाओं को रोजगार और सही दिशा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और इससे जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

AI Image

आगे मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य के युवाओं को इजराइल, जर्मनी और यूएई जैसे देशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शी और संस्थागत ढांचे के तहत संचालित की जा रही है। ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के चलते निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। इस संवाद में डॉ. पवन चौधरी, सुरेश जैन, सुशील शर्मा, पद्मश्री सरदार ओंकार सिंह पाहवा समेत कई प्रमुख उद्योगपति उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नशा मुक्ति और खेलों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया है।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे सीजन की तैयारियां शुरू, 5 सितंबर से आगाज़, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026