हरियाणा में गैंगस्टर महिमामंडन पर रोक

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

हरियाणा में गैंगस्टरों का महिमामंडन रोकने के लिए सरकार कड़े नियम लागू करेगी। मीडिया पर नियंत्रण के लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी होगी।

By : रोहन उमक
हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

हरियाणा में गैंगस्टरों और अपराधियों के महिमामंडन पर अब सख्ती की तैयारी है। सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर गैंगस्टरों को नायक के तौर पर पेश करने वाली सामग्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही एडवाइजरी जारी करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को इस संबंध में हरियाणा पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

STF का एक जवान सुझाव देते हुए

यह मुद्दा हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के हर्षवर्धन सभागार में आयोजित ‘ड्रग्स मुक्त हरियाणा संवाद कार्यक्रम’ के दौरान प्रमुखता से उठा। कार्यक्रम में एसटीएफ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने गैंगस्टरों के महिमामंडन से जुड़ी चिंताओं को रखा और इस पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

एसटीएफ अधिकारियों ने उठाया मीडिया में ग्लोरिफिकेशन का मुद्दा

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2025 में हरियाणा विधानसभा में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें सभी मीडिया संस्थानों से अपील की गई थी कि गैंगस्टरों का किसी भी रूप में महिमामंडन न किया जाए। इसके बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों पर ऐसी सामग्री लगातार सामने आ रही है।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि गैंगस्टरों को बढ़ावा देने वाली खबरों और सामग्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

युवाओं को अपराध की ओर धकेलने का खतरा

एसटीएफ अधिकारियों ने कहा कि गैंगस्टरों और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाली सामग्री का सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। अपराधियों की जीवनशैली, हथियारों और दबदबे को दिखाने वाली सामग्री युवाओं को प्रभावित कर सकती है और वे अपराधियों को अपना आदर्श मानने लगते हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीपीआईआरओ) को मीडिया संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना चाहिए, ताकि जागरूकता अभियान चलाकर इस समस्या को नियंत्रित किया जा सके।

कार्यक्रम में मौजूद सीएम सैनी

सीएम सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गैंगस्टरों के महिमामंडन का मुद्दा गंभीर है और इस पर पहले भी विधानसभा में चर्चा हो चुकी है। उन्होंने हरियाणा पुलिस को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द एडवाइजरी जारी कर सभी मीडिया संस्थानों को नियमों से अवगत कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था गैंगस्टरों को महिमामंडित करती हुई पाई गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया संचालकों के साथ होगी बैठक

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया चैनल संचालकों के साथ विशेष बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून और नियमों की जानकारी देना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कानून बनाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

पुलिस विभाग के लिए कई अहम घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ‘तफ्तीश हेड’ के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की जाएगी।

इसके अलावा एनडीपीएस मामलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए अलग पुरस्कार नीति बनाई जाएगी। नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइनों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल अधिकारियों की नियुक्ति और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही हर जिले में आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी कदम उठाने की बात कही।

संबंधित सामग्री

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और अवसरों पर वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने के लिए छात्रों से बात की।

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

हरियाणा के मुख्यमंत्री 20 अगस्त को जड़ौला पहुंचेंगे, जहां वे गुरु रविदास की प्रतिमा स्थापना और जनसभा में भाग लेंगे।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 26 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर्स की होगी खरीद

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 26 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर्स की होगी खरीद

हरियाणा में बिजली निगमों के लिए 26161 ट्रांसफार्मर्स और लाइनमैन की सुरक्षा के लिए विशेष किट की खरीदी को स्वीकृति दी गई है।

महेंद्रगढ़ में आज सजेगा भगवान विश्वकर्मा जयंती का रंग, CM नायब सिंह सैनी होंगे शामिल

महेंद्रगढ़ में आज सजेगा भगवान विश्वकर्मा जयंती का रंग, CM नायब सिंह सैनी होंगे शामिल

महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026