हरियाणा सीएम की सख्त कार्रवाई

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

By : रोहन उमक
“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”, ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मोरनी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सख्त प्रशासनिक रुख देखने को मिला। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जब ग्रामीणों ने बिजली से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान बिजली विभाग की कथित लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री ने विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) ललित अत्री को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए।

हरियाणा सीएम सैनी

ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

मोरनी क्षेत्र के निवासी कश्मीर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके इलाके में लंबे समय से ट्रांसफार्मर की समस्या बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों को लगातार विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

ग्रामीण की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद XEN से जवाब मांगा और पूछा कि आखिर लोगों को अपने वैध कार्यों के लिए अधिकारियों के पीछे क्यों भटकना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि समस्या का समाधान कब तक किया जाएगा।

ट्रांसफार्मर

एक महीने की मोहलत मांगने पर बढ़ी नाराजगी

मुख्यमंत्री के सवाल के जवाब में XEN ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एक महीने का समय मांगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और इतने लंबे समय को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने अधिकारी को निर्देश दिया कि अगले ही दिन क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि चाहे किसी भी माध्यम से व्यवस्था करनी पड़े, लेकिन निर्धारित समय में ट्रांसफार्मर लगाया जाए और कार्य पूरा होने के बाद उसकी तस्वीर सीधे उन्हें भेजी जाए।

ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि यदि कोई ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया है तो उसके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कई अन्य शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तय समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

संबंधित सामग्री

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में विकास योजनाएं और पर्यटन प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसमें कला और शिल्प को बढ़ावा देने की योजना शामिल है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026