युवती का धर्म परिवर्तन

हरिद्वार में युवती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया, गंगा में लगाई डुबकी

हरिद्वार में तमन्ना नामक युवती ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया, संतों ने नया नाम 'नेहा' दिया। स्वतंत्र इच्छा से धर्म परिवर्तन किया।

हरिद्वार में युवती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया, गंगा में लगाई डुबकी

हरिद्वार में युवती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया

हरिद्वार में एक युवती ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। इस दौरान साधु-संतों ने पुष्पवर्षा, वैदिक मंगलाचरण और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर युवती का स्वागत किया। युवती का पहले नाम तमन्ना था, जिसे अब संतों ने 'नेहा' नाम दिया। बताया गया कि युवती 3 महीने पहले अपने घरवालों को छोड़कर हरिद्वार में रहने लगी थी। इसी दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ी। 

तमन्ना बनी नेहा

रील देखने के बाद वह गंगा आरती और गंगा स्नान के बारे में इंटरनेट पर जानकारी खोजने लगी। इसी दौरान उसकी कुछ लोगों से दोस्ती हुई। युवती हरिद्वार से ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। घरवापसी संस्कार के दौरान नेहा ने गंगा में 3 डुबकियां लगाईं। इसके बाद साधु-संतों ने घोषणा की कि अब वह इस्लाम धर्म से नहीं, बल्कि हिंदू धर्म से जानी जाएगी। सनातन संस्कृति और विचारों से प्रभावित होकर उसने अपनी स्वतंत्र इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया।

बलपूर्वक धर्म परिवर्तन का समर्थन नहीं

अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के संरक्षक बाबा हठयोगी महाराज ने कहा 'यदि कोई व्यक्ति अपनी स्वतंत्र इच्छा और आस्था के आधार पर अपने पूर्वजों की परंपरा में लौटना चाहता है, तो उसका सम्मान होना चाहिए।' तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष संत राम विशाल दास महाराज ने कहा 'सनातन धर्म किसी भी तरह के बलपूर्वक धर्म परिवर्तन का समर्थन नहीं करता। अगर कोई व्यक्ति अपनी श्रद्धा से वैदिक संस्कृति अपनाता है, तो उसका स्वागत करना हमारा धार्मिक दायित्व है।'

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज; CM डॉ यादव ने निलंबन के दिए निर्देश

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज; CM डॉ यादव ने निलंबन के दिए निर्देश

मध्यप्रदेश कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया की हाईकोर्ट याचिका खारिज, अवैध वसूली के आरोप में प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक से इनकार।

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

देहरादून-हरिद्वार रोड पर इको वाहन और लोडिंग वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए।

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा, बस ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा, बस ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश

देहरादून से हरिद्वार तक मेडिकल स्टूडेंट्स से भरी बस का पीछा करने वाले नशे में धुत युवकों ने बस ड्राइवर को घायल कर दिया।

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

सहारनपुर में एक ट्रक ने परिवार के बाइक को टक्कर मारी, जिससे मां और बेटे की मौत हो गई।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026