नए एसडीएम कार्यालय में दरारें

1.31 करोड़ की नई SDM बिल्डिंग में दरारें, एक साल में खुली निर्माण कार्य की पोल

हरदा के नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय में बड़ी दरारें उभर आई हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

1.31 करोड़ की नई SDM बिल्डिंग में दरारें, एक साल में खुली निर्माण कार्य की पोल

 हरदा जिला मुख्यालय की तवा कॉलोनी में करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित नया एसडीएम कार्यालय भवन निर्माण के महज एक वर्ष के भीतर ही विवादों में घिर गया है। भवन की दीवारों और संरचना में बड़ी-बड़ी दरारें आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

दीवारों में 6 से 8 इंच तक चौड़ी दरारें

जानकारी के अनुसार भवन के दोनों किनारों और पिछले हिस्से में स्ट्रक्चरल जॉइंट खुल गए हैं। कई स्थानों पर 6 से 8 इंच तक चौड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति बेसमेंट और ऊपरी हिस्से के बीच बढ़ते गैप की बताई जा रही है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।

घटिया निर्माण सामग्री की आशंका

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की दरारें नींव धंसने, निर्माण में तकनीकी खामियों या घटिया गुणवत्ता की सामग्री के इस्तेमाल का संकेत हो सकती हैं। भवन का भूमिपूजन 19 अप्रैल 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तत्कालीन प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा किया गया था। निर्माण कार्य की निगरानी का जिम्मा पीआईयू (PIU) को सौंपा गया था।

कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने पीआईयू के माध्यम से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने और भवन की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FIR की मांग

एसडीएमअशोक डेहरिया ने भवन की स्थिति को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ विस्तृत जांच कराने तथा एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस घटना ने सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।
 
संबंधित सामग्री

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026