फिल्म 'हनुमान अंश' टैक्स फ्री

CM धामी ने परिवार-मंत्रियों संग देखी ‘हनुमान अंश’, उत्तराखंड में फिल्म टैक्स फ्री

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने नीम करोली बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। फिल्म संत परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को दर्शाती है।

By : शिवम् पांडेय
CM धामी ने परिवार-मंत्रियों संग देखी ‘हनुमान अंश’, उत्तराखंड में फिल्म टैक्स फ्री

फिल्म 'हनुमान अंश' टैक्स फ्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान उनके साथ धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदीप बत्रा भी मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ फिल्म प्रसिद्ध संतनीम करोली बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। फिल्म में बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं के जरिए सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और मानव कल्याण का संदेश देने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की संत परंपरा हमेशा समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। नीम करोली बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी भक्ति, मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

CM धामी ने फिल्म को किया टैक्स फ्री

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फिल्म भारत की समृद्ध संत परंपरा, भक्ति, सेवा, प्रेम और मानव कल्याण की भावना को केंद्र में रखती है। सरकार के इस फैसले से फिल्म को राज्य में अधिक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही संत नीब करौरी बाबा के जीवन और उनके संदेश को भी ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।

कैंची धाम का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को महान संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि बताते हुए कैंची धाम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नीब करौली बाबा का कैंची धाम आज विश्वभर में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। फिल्म के माध्यम से बाबा की भक्ति, सेवा और मानवता के प्रति उनके प्रेम को दर्शाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देने और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करने की क्षमता रखता है।

संबंधित सामग्री

सीएम धामी ने एक क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को जारी की पेंशन, खातों में पहुंचे 147 करोड़ रुपये

सीएम धामी ने एक क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को जारी की पेंशन, खातों में पहुंचे 147 करोड़ रुपये

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई पेंशन किस्तें जारी कीं, 9.91 लाख लाभार्थी हुए लाभान्वित।

किसानों के लिए बड़ी पहल, CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप; AI से होगी फसल रोग की पहचान

किसानों के लिए बड़ी पहल, CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप; AI से होगी फसल रोग की पहचान

उत्तराखंड में किसानों के लिए नया मोबाइल ऐप 'मनोरमा कृषि रक्षक' लॉन्च किया गया, जिसमें AI आधारित फीचर्स और मौसम अलर्ट्स शामिल हैं।

9 लाख लाभार्थियों के लिए CM धामी का बड़ा ऐलान, खातों में पहुंचे ₹147 करोड़

9 लाख लाभार्थियों के लिए CM धामी का बड़ा ऐलान, खातों में पहुंचे ₹147 करोड़

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेंशन योजनाओं के तहत 9.91 लाख लाभार्थियों को कुल 147 करोड़ रुपये जारी किए।

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज: गढ़वाल के बाद कुमाऊं पहुंचेंगे नितिन नवीन

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज: गढ़वाल के बाद कुमाऊं पहुंचेंगे नितिन नवीन

भाजपा के नितिन नवीन उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जो 2027 के चुनाव की तैयारी की बुनियाद रखेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के विकास के लिए नवाचार पर जोर दिया

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के विकास के लिए नवाचार पर जोर दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नीति निर्माण, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september