Tiranga Yatra Haidargarh: आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में बुधवार को हैदरगढ़ देशभक्ति के जोश से सराबोर हो गया। मौका था द रॉयल कॉन्वेंट हाई स्कूल द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा का, जिसने पूरे नगर में जोश और उत्साह का संचार कर दिया। स्कूल से शुरू हुई यह यात्रा पूरे नगर में घूमकर लोगों को देशप्रेम का संदेश देती नजर आई।
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
स्कूल परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में स्कूल के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा था और मुंह पर देशभक्ति के नारे थे। "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए, जिससे वहां मौजूद हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंग गया। [caption id="attachment_99836" align="alignnone" width="449"]
देशभक्ति के रंग में रंगा हैदरगढ़[/caption]