ग्वालियर में सैनिक की आत्महत्या

ग्वालियर: ड्यूटी पर था जवान, अचानक गूंजी गोलियों की आवाज..एयरफोर्स स्टेशन में जवान ने दी जान

मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस जांच में जुटी।

By : नरेंद्र सिंह
ग्वालियर: ड्यूटी पर था जवान, अचानक गूंजी गोलियों की आवाज..एयरफोर्स स्टेशन में जवान ने दी जान

मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन में शनिवार सुबह एक जवान द्वारा सर्विस राइफल से आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद एयरफोर्स स्टेशन में हड़कंप मच गया। जवान को गंभीर हालत में मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस के अनुसार, भिंड निवासी 41 वर्षीय इसेंद्र सिंह भदौरिया यूनिट 300 डीएससी प्लाटून में सिपाही (जीडी) के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह उनकी ड्यूटी पोस्ट-25 पर गार्ड के रूप में लगी थी। ड्यूटी शुरू होने के कुछ समय बाद ही गोलियों की आवाज सुनाई दी। साथी जवान मौके पर पहुंचे तो इसेंद्र सिंह खून से लथपथ पड़े मिले।

बर्स्ट मोड में चलीं कई गोलियां

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जवान ने अपनी आधिकारिक 7.62 एसएलआर सर्विस राइफल से खुद पर गोली चलाई। राइफल बर्स्ट मोड पर होने के कारण एक साथ कई राउंड फायर हुए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी हालत नाजुक हो गई।

मानसिक तनाव की आशंका

प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि इसेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका था और पारिवारिक कारणों से वे परेशान बताए जा रहे हैं। हालांकि आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जांच में जुटी पुलिस और सैन्य एजेंसियां

एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों की सूचना पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच मिलिट्री इंटेलिजेंस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से कर रही हैं। पुलिस मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

संबंधित सामग्री

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 IAS अफसरों का तबादला किया, 13 जिला पंचायत CEO बदले गए; ग्वालियर और सतना को नए निगमायुक्त मिले।

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार जिले के कुक्षी नगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और लूटपाट की।

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को फिरौती के लिए धमकी मिली है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां, पुलिस अब जांच में जुटी।

तालाब में मिले युवक-युवती के शव, 14 अगस्त से थे लापता; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

तालाब में मिले युवक-युवती के शव, 14 अगस्त से थे लापता; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस हत्या या आत्महत्या की संभावनाओं की जांच कर रही है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026