दो घातक सड़क हादसे

दो अलग अलग हादसो में एक युवक की गई जान तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग 

बिलासपुर और मस्तूरी में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

दो अलग अलग हादसो में एक युवक की गई जान तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग 

दो अलग अलग हादसो में एक युवक की गई जान तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वेयर हाउस रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मारी, फिर सामने से गुजर रही स्कूल की मिनी बस से जा भिड़ी। स्कूटी सवार छात्र 10 फीट ऊपर हवा में उछलकर नीचे गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे का लाइव CCTV भी सामने आया है।

वहीं, मल्हार में हाईवा की टक्कर से एक और युवक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहली घटना सिविल लाइन थाना और दूसरी घटना मस्तूरी थाना इलाके की है। फिलहाल, पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

पहला हादसा 

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे कार क्रमांक सीजी 10 बीएच 7752 तेज रफ्तार से वेयरहाउस रोड की ओर जा रही थी। संजीवनी अस्पताल के सामने ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार लड़का दूर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित कार सामने से गुजर रही स्कूल की मिनी बस क्रमांक सीजी 10 एनबी 8858 से जा टकराई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि बस में उस समय ऐसा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान रुद्र प्रताप शर्मा पिता मुकेश शर्मा (16) निवासी अभिषेक नगर, मंगला के रूप में हुई। वह स्कूली छात्र था।
ड्राइवर ने शुरुआती इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

दूसरा हादसा 

वहीं दूसरा हादसा मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी इलाके में हुआ जहा रविवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नवोदय विद्यालय के पास हुई, जहां सीसीआर कंपनी में संचालित एक हाईवा ने दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

संबंधित सामग्री

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार जिले के कुक्षी नगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और लूटपाट की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026