धार जिले में डकैती की वारदात

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार जिले के कुक्षी नगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और लूटपाट की।

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार जिले के कुक्षी नगर के सुतार मोहल्ले में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के सदस्यों को हथियारों की नोक पर बंधक बना लिया और बेखौफ होकर घर में चोरी की। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए

मकान मालिक कैलाश मनावरिया के मुताबिक, रात करीब 2 बजे 6 से 7 अज्ञात बदमाश घर के पीछे की तरफ से अंदर दाखिल हुए। उनके पास फलिया, तीर-कमान समेत कई हथियार थे। घर में घुसते ही बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया और हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया।

विरोध करने पर युवक से भिड़े बदमाश

बदमाश जब घर में चोरी कर रहे थे, तभी परिवार के सदस्य प्रकाश मनावरिया ने हिम्मत दिखाते हुए उनका विरोध किया। प्रकाश और एक बदमाश के बीच संघर्ष भी हुआ। इस दौरान बदमाशों ने प्रकाश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

सोने के गहने और नकदी लेकर फरार

परिवार के अनुसार, बदमाश घर से सोने के आभूषण और नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद बदमाश किस दिशा में भागे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही कुक्षी थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CCTV और सबूतों से आरोपियों की तलाश

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हथियारबंद बदमाशों द्वारा परिवार को बंधक बनाकर की गई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को फिरौती के लिए धमकी मिली है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां, पुलिस अब जांच में जुटी।

तालाब में मिले युवक-युवती के शव, 14 अगस्त से थे लापता; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

तालाब में मिले युवक-युवती के शव, 14 अगस्त से थे लापता; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस हत्या या आत्महत्या की संभावनाओं की जांच कर रही है।

“ड्यूटी खत्म की… पोस्ट पर लौटे और फिर चली गोली, भोपाल में SSB जवान की मौत, मराठी में मिला सुसाइड नोट!

“ड्यूटी खत्म की… पोस्ट पर लौटे और फिर चली गोली, भोपाल में SSB जवान की मौत, मराठी में मिला सुसाइड नोट!

भोपाल में SSB कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर जान दी। मराठी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ, पुलिस जांच में जुटी।

तीन बार नाकाम… चौथी बार वीडियो देखकर निकाला प्राइवेट पार्ट,अंग तस्करी का खौफनाक एंगल!

तीन बार नाकाम… चौथी बार वीडियो देखकर निकाला प्राइवेट पार्ट,अंग तस्करी का खौफनाक एंगल!

भोपाल के श्यामला हिल्स में हत्याकांड की जांच में पुलिस को अंग तस्करी के संकेत मिले हैं। आरोपी किशोर को निशाना बनाकर बड़ी रकम कमाने की कोशिश में थे।

भोपाल में ‘लव जिहाद’ से मचा हड़कंप, हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच शुरू

भोपाल में ‘लव जिहाद’ से मचा हड़कंप, हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच शुरू

भोपाल के पिपलानी इलाके में एक युवक पर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के लिए युवती पर दबाव बनाने का आरोप लगा है। पुलिस जांच में जुटी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026