धामी ने दिए ऋण बढ़ाने के निर्देश

CM धामी ने बैंकर्स के साथ की बैठक, दिए कड़े निर्देश, ऋण प्रक्रिया होगी आसान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैंकर्स समिति की बैठक में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए विशेष निर्देश दिए।

CM धामी ने बैंकर्स के साथ की बैठक, दिए कड़े निर्देश, ऋण प्रक्रिया होगी आसान

CM धामी ने बैंकर्स के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रदेश स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कम ऋण जमा अनुपात वाले जनपदों में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविरों के आयोजन करने के CM ने निर्देश दिए।

CM ने जताई नाराजगी

बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में कम ऋण जमा अनुपात पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को कोई परेशानी न हो।

निरस्त नहीं होंगे आवेदन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने में किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी आवेदन में कोई कमी है, तो उसे केवल तकनीकी आधार पर निरस्त करने के बजाय संबंधित व्यक्ति का मार्गदर्शन कर कमियों को दूर किया जाए। बैठक में CM ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत लगभग 96 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। MSME क्षेत्र में 111 प्रतिशत की शानदार उपलब्धि रही।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026