Tehri Accident CM Condolences: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चंबा-कोटी सड़क मार्ग पर नैल के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था वाहन
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। इसी दौरान नैल के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलते ही चंबा पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत एक्शन में आईं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति काफी दुर्गम होने के बावजूद, बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए खाई में उतरकर राहत कार्य शुरू किया। अब तक दो घायलो को बाहर निकल लिया है, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अभी रेस्क्यू जारी है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्वेता चौबे स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं। उनकी निगरानी में SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।

CM धामी ने जताया दुख
CM धामी ने जताया दुखा कि- 'जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'
जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 23, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति…