दतिया उपचुनाव में तनाव

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर FIR, घनश्याम और आशुतोष के बीच सीधा मुकाबला

मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव के दौरान, नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर उनके समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर FIR, घनश्याम और आशुतोष के बीच सीधा मुकाबला

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर FIR

मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है। दतिया में विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज उनके समर्थकों द्वारा हिंसक प्रदर्शन और पथराव करने के बाद पुलिस ने कई उपद्रवियों पर FIR दर्ज की गई। 

नरोत्तम के समर्थकों पर FIR

पुर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने करीब 12 घंटे तक नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव किया। इस झड़प में दतिया के SP सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। दतिया SP मयूर खंडेलवाल के अनुसार, हिंसक प्रदर्शन, जाम लगाने और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं (जैसे 191, 132, 324 आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया। 

दतिया में धारा 163 लागू

हंगामें के बाद दतिया में धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत बिना अनुमति किसी भी प्रकार की सभा या प्रदर्शन पर रोक है। इधर नरोत्तम मिश्रा ने खुद भोपाल में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात के बाद अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और पार्टी के फैसले का सम्मान करने की अपील की। इधर दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक और दतिया राजघराने के मुखिया घनश्याम सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच सीधा मुकाबला होगा। 

CM हाउस में बैठक

उधर, शनिवार रात को भोपाल स्थित CM हाउस में एक बैठक हुई। इसके लिए नरोत्तम मिश्रा रात करीब पौने 8 बजे CM हाउस पहुंचे। इसके बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आए। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल यहां पहले से मौजूद थे। बैठक के बीच में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी पहुंचे। बैठक के बाद खंडेलवाल ने कहा- पार्टी ने यह तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। दतिया उपचुनाव में पार्टी नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में पूरी मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी।  

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026