दतिया उपचुनाव में BJP का उत्साह

दूल्हा पीछे आ रहा... नरोत्तम मिश्रा बोले - उसे माला पहनाओं

दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने स्वागत को टालते हुए प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को प्राथमिकता दी, जिससे समर्थकों में उत्साह बढ़ा।

दूल्हा पीछे आ रहा... नरोत्तम मिश्रा बोले - उसे माला पहनाओं

दूल्हा पीछे आ रहा

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। चुनाव प्रचार में नेताओं की सक्रियता के साथ उनके अंदाज भी चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच BJP के चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जिसकी बात पूरे शहर में हो रही है।

‘दूल्हा पीछे आ रहा’

वार्ड 14 और 19 के बाद शुक्रवार को वार्ड 6 और 7 में चुनाव प्रचार के दौरान डॉ. मिश्रा ने ऐसा संदेश दिया, जिसे पार्टी कार्यकर्ता संगठन को प्राथमिकता देने के रूप में देख रहे हैं। शुक्रवार शाम जैसे ही डॉ. नरोत्तम मिश्रा का काफिला गलियों में पहुंचा, BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थक उन्हें माला पहनाने और तिलक लगाने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान नरोत्तम मिश्रा मुस्कुराते हुए पीछे हट गए और मजाकिया अंदाज में कहा,"अभी नहीं... अभी दूल्हा पीछे आ रहा है, माला उसे पहनाना।"उनका इशारा BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की ओर था, जो उनके पीछे प्रचार में शामिल थे। 

 प्रचार अभियान तेज

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने स्वागत को विनम्रता से टालते हुए कार्यकर्ताओं का ध्यान प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की ओर मोड़ दिया। इसके बाद समर्थकों ने BJP प्रत्याशी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। यह नजारा वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर बड़े नेताओं का स्वागत पहले किया जाता है, लेकिन डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं पीछे हटकर प्रत्याशी को प्राथमिकता दी। दतिया उपचुनाव को लेकर BJP और कांग्रेस दोनों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वार्डों में लगातार जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं और डोर-टू-डोर अभियान चलाए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस किया गया।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

SAD-BJP गठबंधन पर फिर चर्चा तेज, हरसिमरत कौर के बाद बिक्रम मजीठिया ने कही बड़ी बात

SAD-BJP गठबंधन पर फिर चर्चा तेज, हरसिमरत कौर के बाद बिक्रम मजीठिया ने कही बड़ी बात

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले SAD और BJP के बीच गठबंधन पर चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसमें विभिन्न नेताओं के बयानों ने अटकलों को हवा दी है।

SIR के विरोध पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण से परेशानी क्यों?

SIR के विरोध पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण से परेशानी क्यों?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR के माध्यम से मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया का समर्थन किया और कांग्रेस के विरोध को आधारहीन बताया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026