दर्दनाक सड़क हादसा

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो यात्री बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो यात्री बसों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दोनों बसों के चालकों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बसों के भीतर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों और बस के ढांचे में फंस गए थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस के पहुंचने से पहले कई घायलों को बाहर निकाला।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव कर्मियों ने बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया। प्रशासन की ओर से घायलों के उपचार की व्यवस्था की गई है।

इस हादसे पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दुख जताया। उन्होंने लिखा कि " रायसेन के उमरावगंज थाना क्षेत्र के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों से हुई दुर्घटना में कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। घायलों के नि: शुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं।

राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल जी को मौके पर पहुंचने के लिए कहा है। मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

ईश्वर से दिवंगतों के लिए शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।"

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026