CM Yogi security lapse cow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री गोरखनाथ में नए ओवरब्रिज का लोकार्पण करने पहुंचे थे, इसी दौरान मुख्यमंत्री के काफिले में गाय घुस गई थी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल गाय को काबू में कर लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
सुपरवाइजर निलंबित
इसके बाद नगर आयुक्त ने इस मामले में सुपरवाइजर अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया। अरविंद पर पूरे इलाके में नगर निगम से जुड़े कामों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी थी। बता दे कि, मुख्यमंत्री जब लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे, उसी समय यह घटना हुई। चंद सेकंड की इस चूक ने VVIP मूवमेंट की तैयारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया। जब सीएम का काफिला रुका तो उनकी कार से पहले सांसद रवि किशन उतरे, फिर सीएम योगी। [caption id="attachment_123731" align="alignnone" width="452"]
CM के काफिले में घुसी गाय[/caption]