सीएम यादव की जनता से मुलाकात

CM डॉ यादव ने फिर दी सादगी की मिसाल- ट्रेवलर में किया सफर, आम नागरिकों की तरह पहुंचे नाश्ते की दुकान

सीएम मोहन यादव ने इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आम जनता के साथ नाश्ता और चाय पी।

CM डॉ यादव ने फिर दी सादगी की मिसाल- ट्रेवलर में किया सफर, आम नागरिकों की तरह पहुंचे नाश्ते की दुकान

भोपाल/इंदौर। इंदौर में 31 मई की शाम एक बार फिर ये देखने को मिला कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनता के इतने चहेते क्यों हैं। दरअसल, सीएम डॉ. यादव इंदौर के राजवाड़ा पहुंचे और यहां उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे अपने चिर-परिचित अंदाज में अचानक अन्ना भैया के नाश्ते की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों की तरह आम जनता के साथ बैठकर नाश्ता किया और चाय पी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई को लेकर और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की। उनके इस अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

उनके साथ तस्वीरें खींचने की भी कोशिश की

दूसरी ओर, सीएम डॉ. यादव ने स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस बातचीत के बाद उन्होंने नाश्ते और चाय का बिल खुद ही भरा। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित हो गए। लोगों को उनका सहज और पारिवारिक व्यवहार अच्छा लगा। सीएम डॉ. यादव ने लोगों के बीच जाकर उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने मासूम बच्चियों को दुलार किया। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खींचने की भी कोशिश की।  

टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी से जनसेवा के संकल्प का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और चलती बस से ही नागरिकों का अभिवादन किया।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026