उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता से बातचीत का कोई मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। फिर चाहे वो युवा हों या बुजुर्ग या बच्चे। देहरादून पुलिस लाइंस हेलीपैड से CM धामी की एक नन्ही बच्ची के साथ बातचीत का वीडियो सामने आया। CM धामी ने बच्ची से उसकी पढ़ाई लिखाई और अन्य चीजों के बारे में पूछा।
बच्ची से CM ने की बात
CM धामी की नजर देहरादून स्थित पुलिस लाइंस के हेलीपैड के किनारे खड़ी एक स्कूली बच्ची पर पड़ी। मुख्यमंत्री धामी सीधे बच्ची के पास गए। उन्होंने बच्ची से पूछा कि वो किस कक्षा में पढ़ती है तो उसने बताया कि वो तीसरी क्लास में पढ़ती है। इस पर सीएम धामी ने उससे अपना नाम पूछा। बच्ची ने सीएम को बताया कि उनका नाम पुष्कर सिंह धामी है। CM धामी ने बच्ची से सुनकर अपना नाम दोहराया। इसके बाद उन्होंने बच्ची से पूछा कि वो स्कूल जा रही है या फिर स्कूल से आ रही है, उन्होंने बच्ची के सिर पर स्नेह से हाथ फेरा।
आज एक प्यारी बिटिया से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर स्नेहपूर्वक बातचीत की, हमारे नौनिहालों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे कल की झलक दिखती है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 27, 2026
हमारी बेटियां ही प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण… pic.twitter.com/OyxV06TcAg
तीसरी बार CM बनेंगे धामी?
ये पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्ची से बातचीत को हो। इससे पहले भी कई बार वो बच्चों से बात कर चुके हैं। कई बार वो छात्रों के साथ खेल भी चुके हैं। इसके साथ ही CM धामी कई बार मॉर्निंग वॉक के समय लोगों से मिलकर, उनसे बातचीत कर कुशल क्षेम पूछने के साथ ही विकास पर भी बात कर चुके हैं। बता दे है कि उत्तराखंड में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पुष्कर सिंह धामी CM के रूप में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा समय तक कुर्सी पर बैठने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।