चित्रकूट में बाढ़ का कहर

रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों की समीक्षा की।

रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

भोपाल/रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए गत रात्रि को नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने वीसी के माध्यम वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति को लेकर आपात बैठक की। और 30 अगस्त को सुबह होते ही चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।  सीएम डॉ यादव चित्रकूट विकास प्राधिकरण के आश्रय स्थल पहुंचे। उन्होंने यहां बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद किया और हर संभव सहायता देने की बात कही। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री भी वितरित की। 

दरअसल, चित्रकूट में अतिवृष्टि हुई है। इसकी वजह से सेमरावल और मंदाकिनी नदी में बाढ़ की स्थिति है। नदी का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। उनके सामान को भी काफी क्षति हुई है। हालांकि, इस परिस्थिति में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि चित्रकूट में अतिवृष्टि के कारण सेमरावल और मंदाकिनी नदी के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी भर गया है और उनके सामान को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मुस्तैदी के कारण अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

लोगों तक पहुंचाई जा रही आवश्यक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है। बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है, जिसका आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे।

होगा सर्वे, मिलेगी आर्थिक मदद

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं बीती रात रीवा में रुका था। राहत की बात है कि घटना के समय दिन था और मौसम के पूर्वानुमान के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। हमारी सतर्कता और प्रशासन की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस बाढ़ ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्यों पर है, ताकि जलस्तर कम होने के बाद प्रभावित लोगों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जा सके। आज मैंने बाढ़ प्रभावित नागरिकों से मुलाकात की और अधिकारियों को प्रभावितों तक सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों के पशुओं की हानि हुई है अथवा अन्य नुकसान हुआ है, उनका विधिवत सर्वे कराया जाएगा और नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

संबंधित सामग्री

नेपाल में सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा

नेपाल में सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 734 लोगों की मृत्यु हुई है। राहत और बचाव अभियान जारी है, जिसमें भारत ने 68.5 टन राहत सामग्री भेजी है।

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

मध्यप्रदेश में बढ़ते जलस्तर के कारण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रीवा और चित्रकूट में आपात बैठकें की और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा और सतना में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की, राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिए।

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM डॉ यादव,व्यवस्थाओं की CM ने की समीक्षा

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM डॉ यादव,व्यवस्थाओं की CM ने की समीक्षा

चित्रकूट में बाढ़ के कारण गंभीर स्थिति, 700 लोगों को रेस्क्यू किया गया। राहत और बचाव कार्य जोरों पर, CM ने जायजा लेने का निर्णय लिया।

सीएम डॉ. यादव से मिलकर उत्साहित हुए स्कूली बच्चे, प्रदेश के मुखिया ने ऑन द स्पॉट पूरी की डिमांड

सीएम डॉ. यादव से मिलकर उत्साहित हुए स्कूली बच्चे, प्रदेश के मुखिया ने ऑन द स्पॉट पूरी की डिमांड

बालाघाट में डॉ. मोहन यादव ने स्कूली छात्रों से बातचीत की, उनके उत्साह और शिक्षा के प्रति रुचि को सराहा। विद्यालय को सांदीपनि विद्यालय में बदलने का वादा किया।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 30 Aug 2026

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 30 Aug 2026