ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार

छिंदवाड़ा के बिछुआ के अंतर्गत खमरा के किशनपुर गांव में कुएं का पानी पीने और उससे नहाने के बाद करीब 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और प्रभावित ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 5 एंबुलेंस मौके पर रवाना की गईं।

खुजली और एलर्जी

जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने गांव के कुएं से पानी भरकर उपयोग किया। कुछ लोगों ने उसी पानी से नहाया तो कई लोगों ने उसका सेवन भी किया। इसके कुछ देर बाद ग्रामीणों को पानी से बदबू आने की शिकायत हुई। साथ ही हाथ-पैर में खुजली और एलर्जी जैसे लक्षण दिखाई दिए। 

प्रभावित लोगों की जांच 

ग्रामीणों ने जब दोबारा पानी की जांच की तो उसमें झाग बनता दिखाई दिया। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और एहतियात के तौर पर प्रभावित लोगों की जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए एंबुलेंस के माध्यम से ग्रामीणों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, हालांकि कई ग्रामीण अस्पताल जाने से इनकार कर रहे हैं।

तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या?

फिलहाल पानी दूषित कैसे हुआ और ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या है, इसकी जांच हो रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों को फिलहाल कुएं के पानी का उपयोग नहीं करने की सलाह दी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026