chhattisgarhs-cultural-splendor-was-seen-in-bharat-mandapam

Bharat Mandapam :भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृति छटा दिखी

By : Taruna Samariya
Bharat Mandapam :भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृति छटा दिखी
Bharat Mandapam : दिल्ली स्थित भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और पंरपराओं का संगम देखने को मिला है 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य-शैली , विविध लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और आनंद भर दिया।

 कई मंत्री कार्यक्रम में शामिल

इस कार्यक्रम में उघोग मंत्री लखनलाल देवांगन,सासंद बृजमोहन अग्रवाल , जांजगीर-चांपा सासंद कमलेश जांगडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे READ MORE :48 लाख के इनामी समेत 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया

 Bharat Mandapam : मुख्यमंत्री की प्रतिकिया

मुख्यमंत्री ने विष्णु देव साय ने कहा, कि छत्तीसगढ़ कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध भूमि है, जहाँ तीज-त्योहार, लोक-नृत्य और पारंपरिक कलाएँ आज भी उसी उत्साह और गरिमा के साथ संरक्षित हैं। उन्होंने मिलेट्स उत्पादन, स्थानीय हस्तशिल्प और जनजातीय परंपराओं को राज्य की असीम संभावनाओं का प्रतीक बताया और कहा कि राज्य सरकार कलाकारों के संरक्षण,आर्थिक सहयोग और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को और सशक्त बना रही है।          

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026