chhattisgarh-legislative-assembly-news

CM साय बोले- माओवादी लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा

By : divya mistry
CM साय बोले- माओवादी लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा

Chhattisgarh Legislative Assembly: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन सरकार की ओर से एक अहम पहल देखने को मिली। बता दें की बीजापुर और कांकेर जिले के 140 आत्मसमर्पित नक्सली विधानसभा का भ्रमण करने पहुंचे। इनमें 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल रहे।

read more: नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प-CM डॉ. मोहन यादव [caption id="attachment_141770" align="alignnone" width="1187"]CM साय बोले- माओवादी लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा CM साय बोले- माओवादी लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा[/caption]

Chhattisgarh Legislative Assembly: नक्सली लोकतंत्र पर भरोसा जता रहे

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पुनर्वासित नक्सलियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में विकास और शांति के लिए पुनर्वास अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सली लोकतंत्र पर भरोसा जता रहे हैं, यह बेहद खुशी की बात है।

Chhattisgarh Legislative Assembly: शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया

बताया जा रहा है कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

read more: समृद्ध किसान,मध्यप्रदेश की पहचान-CM डॉ मोहन

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026