युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ में वाटर कैनन के सामने कांग्रेसियों का डांस, VIDEO: पानी की बौछारों के बीच लगाए ठुमके; बोले- 'जनाब जी, पानी लाओ'

चंडीगढ़ में हरियाणा मुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाटर कैनन के बीच डांस किया।

By : रोहन उमक
चंडीगढ़ में वाटर कैनन के सामने कांग्रेसियों का डांस, VIDEO: पानी की बौछारों के बीच लगाए ठुमके; बोले- 'जनाब जी, पानी लाओ'

चंडीगढ़ में वाटर कैनन के सामने कांग्रेसियों का डांस, VIDEO: पानी की बौछारों के बीच लगाए ठुमके; बोले- 'जनाब जी, पानी लाओ'

चंडीगढ़ में मंगलवार को हरियाणा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन उस वक्त दिलचस्प हो गया, जब पुलिस की ओर से चलाई गई वाटर कैनन की बौछारों के सामने प्रदर्शनकारी डांस करने लगे। पुलिसकर्मी लगातार पानी की बौछारें करते रहे, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए अलग-अलग स्टेप्स करते नजर आए। प्रदर्शन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर केनन का हुआ प्रयोग

कुछ देर बाद जब पुलिस ने वाटर कैनन बंद कर दिया तो एक प्रदर्शनकारी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जनाब जी, पानी लाओ पानी।' इसके बाद कुछ कार्यकर्ता दोबारा पानी चलाने की मांग करते दिखाई दिए। पानी से पूरी तरह भीगने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में लाठियां लिए पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे और उनसे बातचीत करते भी नजर आए।

CM हाउस की ओर कूच, पुलिस ने रोका

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को स्थायी नौकरी देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने सेक्टर-9 स्थित हरियाणा मुख्यमंत्री आवास के घेराव का आह्वान किया था।

दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारी जैसे ही सेक्टर-9 से बाहर निकलने वाली सड़क पर पहुंचे, चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनका रास्ता रोक दिया।

बैरिकेडिंग लांघने पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन के दौरान डांस करते कांग्रेस कार्यकर्ता

पानी की तेज बौछारों के बावजूद कुछ कार्यकर्ता पीछे हटने के बजाय पुलिस के सामने ही नारे लगाने और डांस करने लगे। वाटर कैनन बंद होने पर प्रदर्शनकारियों ने दोबारा पानी चलाने की मांग तक कर डाली।

कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

राव नरेंद्र सिंह बोले- पूरे हरियाणा से पहुंचे युवा

राव नरेंद्र सिंह

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम राहुल गांधी पर दर्ज FIR समेत कई मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ झूठी FIR दर्ज की गई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया गया।

उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर प्रदेशभर से युवा चंडीगढ़ पहुंचे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

बिहार में 65% आरक्षण की मांग तेज, गांधी मैदान से लोकभवन तक निकलेगा बड़ा मार्च

बिहार में 65% आरक्षण की मांग तेज, गांधी मैदान से लोकभवन तक निकलेगा बड़ा मार्च

पटना में आरक्षण को 65% तक बढ़ाने की मांग के लिए दलित और पिछड़े वर्गों का आंदोलन तेज हो गया है, जिसमें भारी सुरक्षा और राजनीतिक बयानबाजी देखी गई।

CM हाउस जा रहे इंटर्न डॉक्टरों को हमीदिया में रोका, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

CM हाउस जा रहे इंटर्न डॉक्टरों को हमीदिया में रोका, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में रोका।

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने FIR की मांग

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने FIR की मांग

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर प्रदर्शन हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुकेश मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री आवास की ओर बढ़ी रैली

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री आवास की ओर बढ़ी रैली

छत्तीसगढ़ में TET उत्तीर्ण शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ये शिक्षक शांतिपूर्ण रूप से सरकार से अपनी मांगों पर ध्यान देने की अपेक्षा करते हैं।

पंजाब में भगवंत मान की पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप, विरोध प्रदर्शन तेज

पंजाब में भगवंत मान की पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप, विरोध प्रदर्शन तेज

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर भ्रष्टाचार के आरोप। शिरोमणि अकाली दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 8 september