CBSE परीक्षा की नई व्यवस्था

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

By : हेमा गुप्ता
CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE Exam Marks Verification: CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण नई व्यवस्था शुरू की है। अब वे छात्र जिनके अंकों के वेरिफिकेशन के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ। वे सीधे CBSE के क्षेत्रीय कार्यालय जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच करवा सकेंगे।

पहली बार लागू हुई सुविधा

CBSE ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह सुविधा बोर्ड की ओर से पहली बार दी जा रही है। पहले वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों के पास अपनी कॉपी की फिजिकल जांच कराने का कोई विकल्प नहीं बचता था। 

बोर्ड का कहना है कि- 'इस नई व्यवस्था से मूल्यांकन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी तथा जवाबदेह बनेगी।'

केवल 'नो चेंज' वाले छात्रों को मिलेगा लाभ

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि, यह सुविधा सभी छात्रों के लिए नहीं है। इसका लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिन्होंने अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था और जांच के बाद उनके अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बोर्ड जल्द ही क्षेत्रीय कार्यालयों में उत्तर पुस्तिका जांच के लिए विस्तृत शेड्यूल, तारीख और प्रक्रिया जारी करेगा।

री-इवैल्यूएशन के परिणाम जारी

इसी बीच, CBSE ने कक्षा 12वीं के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से जारी करना शुरू कर दिया है। 

बोर्ड ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि,- 'अब तक प्राप्त आवेदनों में से 87 प्रतिशत से अधिक के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शेष आवेदनों की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही बाकी छात्रों के अपडेटेड परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।यह नई व्यवस्था छात्रों के बीच बोर्ड की विश्वसनीयता बढ़ाने और परीक्षा प्रक्रिया को और बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।'

संबंधित सामग्री

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में आयुर्वेदिक पीजी एग्जाम के दौरान बिजली और तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों को परेशानी हुई और पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई।

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

बिहार के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक की, पर छात्रों की अधिकांश मांगें अनसुनी रहीं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026