कैश से भरा बैग मिला

सागर में बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस, घर से निकले 3 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक घर से पुलिस ने तलाशी के दौरान लॉक अलमारी से लगभग 3 करोड़ रुपए कैश जब्त किए।

By : सोनिया रायकवार
सागर में बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस, घर से निकले 3 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश के सागर जिले में रविवार को पुलिस एक युवक के घर बंदूक की तलाश में पहुंची थी। सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो मिलने के बाद पुलिस उसकी तस्दीक करने पहुंची। तलाशी के दौरान बंदूक तो नहीं मिली, लेकिन एक लॉक अलमारी से बैग में करीब 3 करोड़ रुपए कैश मिला। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। पुलिस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है।

मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का 

पुलिस के मुताबिक, सागर पुलिस ऐसे इंस्टाग्राम प्रोफाइल की स्क्रीनिंग कर रही है, जिनमें आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पिस्तौल या चाकू के साथ फोटो डालते हैं। इसी दौरान दो प्रोफाइल में पिस्तौल की फोटो मिली थी। इनमें एक के खिलाफ मोतीनगर और दूसरे के खिलाफ गोपालगंज में कार्रवाई की गई।

लॉक अलमारी में मिला बैग

गोपालगंज में पुलिस सौरभ अहिरवार के घर पिस्तौल के बारे में पूछताछ और सर्चिंग करने पहुंची थी। तलाशी के दौरान एक अलमारी लॉक मिली। परिवार के पास उसकी चाबी नहीं थी। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में अलमारी खुलवाई। अंदर एक बैग मिला, जिसमें बड़ी मात्रा में कैश था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक की गिनती में करीब 3 करोड़ रुपए मिले हैं। जब्ती की पूरी कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ की जा रही है।

परिजन बोले यह 

पुलिस के मुताबिक, सौरभ अहिरवार ड्राइवर है और उसका भाई ऑटो चलाता है। परिवार का कहना है कि अलमारी और उसमें रखा पैसा उनके रिश्तेदार रमेश अहिरवार का है। उनके मुताबिक, रमेश ने करीब 8-9 महीने पहले यह रकम यहां रखी थी। परिजनों ने बताया है कि रमेश अहिरवार भोपाल के चूना भट्‌टी इलाके में रहते हैं और PWD में इंजीनियर हैं। पुलिस अब इस दावे और रकम के वास्तविक स्रोत की जांच कर रही है।

एजेंसियों को दी जाएगी सूचना

मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सुभद्रा नाम सामने आने के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह जांच का हिस्सा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल पहले जब्ती की कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद संबंधित एजेंसियों को भी सूचना दी जाएगी। मामले में कार्रवाई अभी जारी है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 IAS अफसरों का तबादला किया, 13 जिला पंचायत CEO बदले गए; ग्वालियर और सतना को नए निगमायुक्त मिले।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026